{"_id":"688d1f725be032f4e90ecb7c","slug":"allegation-the-contractor-broke-the-culvert-without-making-an-alternative-route-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-104302-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप : बिना वैकल्पिक रास्ता बनाए ठेकेदार ने तोड़ दी पुलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप : बिना वैकल्पिक रास्ता बनाए ठेकेदार ने तोड़ दी पुलिया
विज्ञापन
बिशारतगंज। पीडब्ल्यूडी ठेकेदार पर बिना वैकल्पिक रास्ता बनाए बेहटा बुजुर्ग-निसोई मार्ग की पुलिया तोड़ने का आरोप लगा है। इससे बारिश के बाद जलभराव होने से रास्ता बंद हो गया है। निसोई राधेनगर समेत आठ गांवों का कस्बे से संपर्क कट गया है। इससे सात हजार की आबादी प्रभावित है। बीमारी की स्थिति में मरीज को अस्पताल ले जाने में परेशानी हो रही है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।
ग्रामीणों को बाजार आने-जाने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने डीएम से मुलाकात की। डीएम के निर्देश बाद अब पीडब्ल्यूडी के अधिकारी पुलिया बनने तक वैकल्पिक रास्ता बनवाने की बात कह रहे हैं। शुक्रवार को डीएम से मिलने पहुंचे निसोई गांव निवासी उल्फत राम, डॉ. विनोद प्रजापति आदि ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या के चलते बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे। गांव राधे नगर व निसोई के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नूरपुर गांव की करीब 400 बीघा से अधिक कृषि भूमि भी जलमग्न हो गई है। बारिश के कारण पुलिया निर्माण कार्य भी अवरूद्ध है। इससे पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता राजीव अग्रवाल ने बताया कि जेई को मौके पर भेजकर दिखवाया गया। पुलिया निर्माण होने के दाैरान वैकल्पिक रास्ता जल्द बना दिया जाएगा। संवाद