फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Allegation: Panchayat secretary beaten up for not paying extortion money of Rs 40 lakh

आरोप : 40 लाख रुपये की रंगदारी न देने पर पंचायत सचिव को पीटा

Tue, 03 Jun 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Allegation: Panchayat secretary beaten up for not paying extortion money of Rs 40 lakh
मीरगंज। पति पंचायत सचिव ने अपनी पत्नी एवं ससुरालियों पर 40 लाख रुपये रंगदारी मांगने व न देने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर मीरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पीड़ित अजय कुमार ने बताया कि वह वर्तमान समय में शेरगढ़ में पंचायत सचिव के पद पर तैनात हैं। उनकी शादी तीन वर्ष पूर्व चार दिसंबर को रिंकी भारती निवासी नगर पंचायत मसवासी स्वार रामपुर के साथ हुई थी, जो इस समय विकासखंड स्वार जिला रामपुर में पंचायत सचिव के पद पर तैनात है। कुछ दिन तक रिश्ता सही सलामत चला, लेकिन दूसरे से प्रेम-प्रसंग के चलते वह उससे झगड़ा करने लगी। कुछ दिन बाद उसने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा दिया। उस समय वह मीरगंज में तैनात थे।
विज्ञापन

दो वर्ष पूर्व नौ अक्तूबर को ग्राम पंचायत नगरिया सादात के पंचायतघर पर रिंकी भारती, उसके भाई महेश कुमार, मुकेश कुमार, मां सावित्री, पिता महेंद्र सिंह, मोहित कुमार और एक अज्ञात व्यक्ति मिले, जिन्होंने उसे रास्ते में रोका तथा मुकदमे में समझौता करने के एवज में 40 लाख रुपये की मांग की। उसने देने से मना किया तो सभी ने मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गए। अब 15 मई उनकी छवि सोशल मीडिया पर धूमिल करने की कोशिश की गई। थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed