{"_id":"66b561f0d857ee58e009c354","slug":"allegation-of-murder-due-to-quota-rivalry-report-filed-against-five-aonla-news-c-186-1-sbly1011-100668-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कोटे की रंजिश में हत्या का आरोप, पांच के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कोटे की रंजिश में हत्या का आरोप, पांच के खिलाफ रिपोर्ट
Fri, 09 Aug 2024 05:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 09 Aug 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
भमोरा। थाना क्षेत्र के गांव कुड्डा में 55 वर्षीय राम बेटी पत्नी अमर सिंह की हत्या के मामले में बेटे गजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी नाथू सिंह, सर्वेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, छोटे सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
गजेंद्र ने तहरीर में बताया है कि कोटेदार के खिलाफ उसने और गांव के अन्य लोगों ने 11 महीने पहले शिकायत की थी। इसकी एसडीएम आंवला ने जांच कराई थी तो आरोप काफी हद तक सही पाए गए। तब से कोटेदार और उसके परिवार के लोग उनके परिवार से रंजिश मानते थे। वह दो बार उन पर हमला कर चुके थे। इस डर से उन्होंने गांव के बाहरी हिस्से वाले घर में सोना बंद कर दिया था।
उनकी मां वहां सो रही थीं। गजेंद्र का आरोप है कि आरोपियों ने कोटे की रंजिश में ही उनकी मां की हत्या की है। मामले में पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी है। कई टीमों की मदद ली जा रही है। एचएचओ भमोरा ऋषिपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। सभी फरार हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।