फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Allegation of failure to transfer teachers despite orders.

Bareilly News: आदेश के बाद भी शिक्षकों का तबादला न करने का आरोप

Mon, 06 Jul 2026 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Allegation of failure to transfer teachers despite orders.
बरेली। उच्च न्यायालय और उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव के स्पष्ट आदेशों के बावजूद बीएसए कार्यालय की ओर से दो सहायक अध्यापकों के स्थानांतरण का प्रकरण महीनों बाद भी नहीं निपटाया गया है। इससे परेशान होकर पीड़ित शिक्षकों ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सहायक अध्यापक मोहम्मद फहीम और सहायक अध्यापिका शशि गंगवार ने बताया कि उनका स्थानांतरण सचिव स्तर से स्वीकृत हो चुका है। बीएसए कार्यालय की ओर से उन्हें अब तक कार्यमुक्त नहीं किया गया है। राहत न मिलने पर शिक्षकों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की शरण ली थी। न्यायालय ने 11 फरवरी को बीएसए बरेली को मामले में स्पष्ट और कारणयुक्त आदेश पारित करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


अदालत के आदेश और जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद 30 अप्रैल को बीएसए कार्यालय में सुनवाई तो आयोजित हुई, लेकिन आज तक कोई अंतिम फैसला नहीं आया। शिक्षकों का आरोप है कि वे लगातार दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं, जिससे उन्हें मानसिक और आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
इन शिक्षकों का स्कूल मर्ज हुआ है। नियमानुसार जब तक दो स्कूलों का यू- डायस पोर्टल मर्ज नहीं होता तब तक एक शिक्षक को कार्यमुक्त नहीं किया जा सकता है। इस मामले में सभी निर्देशों का पालन किया जा चुका है। डॉ. विनीता, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed