{"_id":"671822edd95495b8840f4004","slug":"allegation-of-extorting-rs-150-lakh-by-threatening-to-seize-tractor-trolley-bareilly-news-c-4-1-bly1032-507116-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज करने की धमकी देकर 1.50 लाख वसूलने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज करने की धमकी देकर 1.50 लाख वसूलने का आरोप
Wed, 23 Oct 2024 03:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 23 Oct 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज। तहसील क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी आरिफ खां ने नायब तहसीलदार पर मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ने के लिए 1.50 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई है।
आरिफ खां ने बताया कि 18 अक्तूबर को वह आवश्यक कार्य के लिए अपने ही खेत से मिट्टी लेकर जा रहे थे। रात करीब 12:30 बजे नायब तहसीलदार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली रुकवा ली। आरोप है कि नायब तहसीलदार शराब के नशे थे। उन्होंने अभद्रता की। विरोध करने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज करने की धमकी दी।
2.50 लाख रुपये मांगे। मिन्नतें करने के बाद भी जब वह नहीं माने तो उसने रात में ही लोगों से कर्ज लेकर 1.50 लाख रुपये इकठ्ठा किए।रुपये मिलने के बाद रात करीब एक बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़ा। अब पीड़ित ने शिकायत करके रुपये वापस दिलाने और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
आरोप निराधार है। जिस जगह की बात शिकायतकर्ता बता रहा है 18 अक्तूबर को मैं उस ओर गया ही नहीं था। जांच में सब साफ हो जाएगा। - दीपक कुमार, नायब तहसीलदार