{"_id":"6950484aa7d2fd5c2e0ef91c","slug":"allegation-of-changing-smart-meter-without-checking-demonstration-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-103642-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिना चेक किए स्मार्ट मीटर बदलने का आरोप, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिना चेक किए स्मार्ट मीटर बदलने का आरोप, प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। कस्बे के मोहल्ला कैलाश नगर में शनिवार को स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का बस्तीवासियों ने जमकर विरोध कर दिया। आरोप है कि टीम गृहस्वामियों की सहमति के बिना ही पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने लगी, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया और मौके पर प्रदर्शन किया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल अनावश्यक रूप से बढ़ जाता है। उन्होंने मांग की कि प्रत्येक उपभोक्ता के साथ चेक मीटर भी लगाया जाए, ताकि बिलिंग की पारदर्शिता बनी रहे। विरोध की सूचना मिलते ही विद्युत निगम के कर्मचारी व कंपनी प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। कंपनी के डीआई समीर श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र सरकार की योजना के तहत सभी उपभोक्ताओं के मीटर बदले जा रहे हैं। प्रत्येक 100 कनेक्शनों पर पांच चेक मीटर लगाए जाएंगे, ताकि रीडिंग की जांच की जा सके। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। स्मार्ट मीटर से बिलिंग अधिक सटीक होगी।
काफी देर की नोकझोंक के बाद विद्युत कर्मियों ने जैसे-तैसे लोगों को शांत कराया। हालांकि बस्तीवासियों के विरोध के चलते टीम केवल 10 घरों में ही मीटर बदल पाई और इसके बाद काम रोककर वापस लौट गई। संवाद