फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Allegation of beating Bajrang Dal workers

Bareilly News: दूसरे समुदाय के युवकों पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पीटने का आरोप

Mon, 17 Jun 2024 06:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Allegation of beating Bajrang Dal workers
आंवला। थाने मे ​शिकायत करने पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ता-संवाद
आंवला। बजरंग दल ने दूसरे समुदाय के युवकों पर अपने कार्यकर्ताओं को पीटने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बजंरग दल के नगर संयोजक आशीष हिंदू ने बताया कि शनिवार शाम संगठन कार्यकर्ता मनौना गांव निवासी श्याम सिंह अपने दूसरे साथी मोहल्ला भुर्जीटोला निवासी अभिषेक के साथ बाइक से त्रिपोलिया से स्टेट बैंक की ओर जा रहे थे। खेड़ा चौराहे से आगे मुस्लिम बाहुल्य इलाके में पहुंचने पर पीछे से एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। आरोप है कि घटनास्थल पर दूसरे समुदाय के काफी लोग एकत्रित हो गए। आरोपियों ने उनको बेरहमी से पीटा और बाइक छीन ली।

संगठन के लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी कह रहे थे कि अब चेयरमैन और सांसद हमारा है। हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। शिकायत करने वालों में विहिप नगर अध्यक्ष दुर्गेश सक्सेना, मनोज प्रजापति, अभय चौहान आदि मौजूद रहे। इधर, चौकी इंचार्ज मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। बाइक छीनने जैसी कोई घटना नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed