{"_id":"6aff6c58e9e6a22f2b089f42","slug":"allegation-extortion-demanded-from-bjym-city-vice-president-threat-issued-to-frame-him-in-a-false-rape-case-bareilly-news-c-4-1-bly1039-1010722-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप : भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष से मांगी रंगदारी, दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप : भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष से मांगी रंगदारी, दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी
विज्ञापन
फर्जी आईडी बनाने व युवती के एडिटेड फोटो लगाने के आरोप में दो लोगों पर रिपोर्ट
फरीदपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नगर उपाध्यक्ष से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी और एडिटेड फोटो के जरिये पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने व रुपये न देने पर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़ित ने अपने नाम से फर्जी आईडी बनाने व उसके फोटो के साथ युवती के एडिटेड फोटो लगाकर धमकाने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को सोमदत्त पाल और ईश्वरवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कस्बे के नहर कोठी निवासी परवेज हुसैन मोबाइल फोन रिपेयरिंग का काम करते हैं। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि मित्र प्रदीप यादव के माध्यम से उनकी पहचान सोमदत्त पाल से हुई थी। वह भाजपा से फतेहगंज पूर्वी के पूर्व मंडल अध्यक्ष हैं। आरोप है कि कुछ समय साथ काम करने के बाद कथित सामाजिक संगठन के नाम पर कमजोर वर्ग के लोगों को झांसा देकर अवैध वसूली की जानकारी मिलने पर परवेज और प्रदीप ने उनसे दूरी बना ली। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते आरोपी सोमदत्त ने उन्हें धमकाया। तीन नवंबर को थाना फरीदपुर में उनके खिलाफ शिकायत दी गई। सोमदत्त और ग्राम मैनी निवासी ईश्वरवती ने युवती के साथ उनके एक एडिटेड फोटो दिखाकर पांच लाख रुपये की मांग की। बात न मानने पर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई।
आरोपी पर दर्ज हैं दो मामले
शिकायती पत्र में यह भी कहा गया है कि परवेज हुसैन के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर किसी अनजान युवती की फोटो अपलोड की गई, जबकि वह आईडी उनकी नहीं है। पीड़ित ने बताया कि इस धमकी वह और उनके मित्र प्रदीप यादव परेशान हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। सोमदत्त पाल के खिलाफ पूर्व में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी समेत कई गंभीर धाराओं में पहले से दो मामले दर्ज हैं। फरीदपुर सीओ संदीप सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। संवाद