फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Allegation: Development work is getting stuck due to non-payment of commission in MNREGA

आरोप : मनरेगा में कमीशन का खेल नहीं देने पर अटक रहे विकास कार्य

Fri, 23 May 2025 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Allegation: Development work is getting stuck due to non-payment of commission in MNREGA
नवाबगंज। मनरेगा में 20 प्रतिशत कमीशन लिया जा रहा है। न देने पर गांवों में विकास के कार्यों को अटका दिया जा रहा है। ऐसा ही मामला ग्राम पंचायत कुआंडांडा का आया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने बीडीओ महेशचंद्र शाक्य, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार से शिकायत की है और आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत अधिकारी (ग्राम सचिव) फाइलों पर हस्ताक्षर नहीं करते हैं।
विज्ञापन

साथ ही वह अपने चहेतों की फर्म में भुगतान कराकर मोटा कमीशन वसूलते हैं। ग्राम पंचायत कुआंडांडा में जोगेंद्र सिंह ग्राम प्रधान हैं। कुआडांडा ग्राम पंचायत में पुष्पेंद्र शाक्य ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर तैनात हैं। गांव के विकास कार्यों के लिए आने वाली धनराशि का भुगतान ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान के खाते से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान जोगेंद्र सिंह का आरोप है कि उनके गांव में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी मनरेगा योजना में विकास कार्यों में खर्च होने वाली धनराशि में 20 प्रतिशत व ग्राम निधि खाते से खर्च होने वाली धनराशि से 15 प्रतिशत की कमीशन मांगते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed