{"_id":"67478092bad0b0581104a339","slug":"allegation-black-marketing-of-fertilizer-is-happening-on-jaraul-committee-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-101490-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप : जरौल समिति पर हो रही खाद की कालाबाजारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप : जरौल समिति पर हो रही खाद की कालाबाजारी
विज्ञापन
जरौल समिति पर पहुंची खाद को सीधे ट्रक से उतार कर ब्लैक करने का आरोप, किसान ने वीडियो वायरल कर व
फरीदपुर। तहसील क्षेत्र के गांव जरौल साधन सहकारी समिति पर खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए किसान ने वीडियो वायरल कर क्षेत्रीय विधायक से शिकायत की है। एसडीएम फरीदपुर ने मामले का संज्ञान लेते हुए एडीओ कोऑपरेटिव फरीदपुर को वीडियो की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
फरीदपुर तहसील क्षेत्र के चठिया चटनपुर गांव निवासी किसान राजीव ने ट्रक से खाद उतारकर सीधे ट्रैक्टर-ट्राॅली में भरते हुए का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। उन्होंने जरौल गांव की कोऑपरेटिव सोसाइटी की खाद की कालाबाजारी करने का आरोप लगाते हुए क्षेत्रीय विधायक प्रोफेसर डॉ. श्याम बिहारी लाल से शिकायत की है। वायरल वीडियो में मिलीभगत कर कालाबाजारी का दावा किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम ने एडीओ कोऑपरेटिव सुधाकर राय को वीडियो भेज कर जांच करने को कहा है।
एसडीएम गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि बुधवार को एडीओ कोऑपरेटिव सुधाकर राय ने पूरे दिन समिति पर बैठकर खाद वितरण कराई है। वायरल वीडियो कहां की व कब की है। इसकी जांच कराई जा रही है। संवाद