{"_id":"6776e75c472ad6568b09e42a","slug":"allegation-bike-rider-beat-up-by-bullies-after-asking-for-favor-bareilly-news-c-4-1-bly1039-553190-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप : साइड मांगने पर बाइक सवार दबंगों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप : साइड मांगने पर बाइक सवार दबंगों ने पीटा
विज्ञापन
शाही। रास्ते से निकलने के लिए साइड मांगने पर कार सवार राइस मिल मालिक को दबंगों ने जमकर पीटा। घायल का मेडिकल कराते हुए पुलिस ने तीन नामजद सहित नौ लोगों पर मामला पंजीकृत किया है।
थाना अध्यक्ष अमित कुमार बालियान ने बताया कि दुनका के रहने वाले सईम अहमद पुत्र शकील अहमद की धौरा टांडा के पास नई राइस मिल का निर्माण हो रहा है। बुधवार को मिल के जरूरी काम निपटा कर सईम शाम को करीब सात बजे कार से घर आ रहे थे। चकदाह गांव के रास्ते पर आठ-नौ दबंग युवक बाइक लेकर रास्ता घेर कर खड़े हुए थे।
कार चालक सईम अहमद ने रास्ते से निकलने के लिए साइड देने के लिए कार का हॉर्न बजाया तो इतने में ही रास्ता घेर कर खड़े सभी दबंग युवक आग बबूला हो गए और कार से जबरदस्ती गले में हाथ डालते हुए बाहर खींचकर सईम को सड़क पर गिराकर गाली देते हुए पीट दिया, जिससे वह घायल हो गए। दबंगों के गुट में शामिल गांव के ही अरुण कुमार, लालू, जितेंद्र को नामजद करते हुए छह अन्य अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। संवाद