फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Allegation: Attempt to occupy cremation ground land, graves uprooted and thrown in the pond

आरोप : श्मशान की भूमि पर कब्जे की कोशिश, कब्रों को उखाड़ तालाब में फेंका

Wed, 05 Mar 2025 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Allegation: Attempt to occupy cremation ground land, graves uprooted and thrown in the pond
सेंथल। कस्बे के लोगों ने युवक द्वारा श्मशान भूमि की जमीन पर कब्जा कर कब्रों को उखाड़ कर तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी से की गई है।
विज्ञापन

कस्बे के खेमसिंह, कुलदीप, दिनेश, तेजपाल, मोहनलाल का कहना है कि मुख्य मार्ग के समीप श्मशान भूमि है, जिस पर वर्षों से बच्चों के शवों को दफन किया जाता है। इस पर एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति कब्जा करना चाह रहा है। आरोप है कि रविवार सुबह चार बजे के समय श्मशान भूमि की जमीन पर एक व्यक्ति ने जेसीबी से कब्रों को उखाड़ कर तालाब में फेंक दिया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने इसका विरोध किया तो वह झगड़ा करने पर आमादा हो गया और बोला कि यह जमीन उसकी है। उसके पास आदेश के दस्तावेज हैं। जब उससे आदेश दिखाने के लिए कहा तो वह दिखा नहीं सका। गाली-गलौज करने लगा। इस मामले में एसडीएम व मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed