फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   All UP: Bareilly winner in three table tennis and one badminton categories

ऑल यूपी : टेबल टेनिस के तीन, बैडमिंटन के एक वर्ग में बरेली विजेता

Wed, 10 Sep 2025 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
All UP: Bareilly winner in three table tennis and one badminton categories
स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैंडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती महिला खिलाडी - अमर उजाला
बरेली। 69वीं प्रादेशिक विद्यालयीय बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 18 मंडल, तीन स्पोर्ट्स कॉलेज और एक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के कुल 850 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन टेबल टेनिस में बालक वर्ग के अंडर-14 व 17, बालिका वर्ग के अंडर-14 और बैडमिंटन में बालक वर्ग के अंडर-19 में बरेली ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टेबल टेनिस प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में बरेली ने कानपुर को हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। देवीपाटन ने लखनऊ, शाहजहांपुर ने अयोध्या, आगरा ने झांसी, अलीगढ़ ने वाराणसी, गोरखपुर ने विंध्याचल, मेरठ ने मुरादाबाद को हराया। अंडर-17 में बरेली ने विंध्याचल, कानपुर ने चित्रकूट, देवीपाटन ने वाराणसी, मुरादाबाद ने सहारनपुर, गोरखपुर ने अलीगढ़, लखनऊ ने मेरठ, आगरा ने अयोध्या को मात दी।
विज्ञापन


वहीं, बालिका वर्ग के अंडर-14 में बरेली ने शाहजहांपुर को हराया। आगरा ने चित्रकूट, देवीपाटन ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, अयोध्या ने कानपुर, मेरठ ने वाराणसी, मुरादाबाद ने विंध्याचल, लखनऊ ने अलीगढ़ पर जीत दर्ज की। अंडर-17 में अयोध्या की टीम ने बरेली को हराया। प्रयागराज ने अलीगढ़, आगरा ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, देवीपाटन ने कानपुर, मेरठ ने वाराणसी, लखनऊ ने गोरखपुर, विंध्याचल ने बस्ती, सहारनपुर ने मुरादाबाद को हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैडमिंटन में भी हुए रोमांचक मुकाबले
बरेली। बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी पहले दिन कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। बालक वर्ग के अंडर- 19 में बरेली ने चित्रकूट की टीम को करारी शिकस्त दी। कानपुर की टीम ने अलीगढ़ को हराया। अंडर-17 में देवीपाटन ने बस्ती, लखनऊ ने आजमगढ़, सहारनपुर ने गोरखपुर, वाराणसी ने मिर्जापुर, चित्रकूट ने अयोध्या और प्रयागराज ने गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज लखनऊ को हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।

अंडर-14 में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने मेरठ, मुरादाबाद ने लखनऊ, गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज लखनऊ ने आजमगढ़, देवीपाटन ने विंध्याचल को मात दी। बालिका वर्ग के अंडर-19 में लखनऊ ने बरेली को हराया। कानपुर की टीम ने मेरठ को मात दी। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने झांसी, मुरादाबाद ने आगरा, अयोध्या ने वाराणसी व अलीगढ़ को शिकस्त दी।

अंडर- 17 में वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने बरेली को हराया। मेरठ ने देवीपाटन, प्रयागराज ने अलीगढ़, वाराणसी ने विंध्याचल, लखनऊ ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और कानपुर ने मुरादाबाद को हराया। अंडर-14 में प्रयागराज ने बरेली, कानपुर ने देवीपाटन, वाराणसी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और अयोध्या ने मेरठ को मात दी।

मंडलायुक्त ने किया शुभारंभ

इससे पहले आयोजन का शुभारंभ मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार, मंडलीय उप शिक्षा निदेशक मुन्ने अली और जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार ने बुके देकर मंडलायुक्त का स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा, ओमप्रकाश राय, अजेंद्र राय, अनिल मेहरोत्रा, अनु पाराशरी, डॉ. राम श्री, डॉ. राजेंद्र गंगवार मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, द्रोपदी कन्या इंटर कॉलेज और महावीर प्रसाद सक्सेना कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज ने रंगोली और केपीआरसी कला केंद्र कन्या इंटर कॉलेज ने बैंड प्रदर्शन प्रस्तुत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed