Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   All the Umrah passengers stranded in Jeddah except the passenger of Bareilly returned

बरेली के यात्री को छोड़ जेद्दा में फंसे सभी उमरा यात्री लौटे

Thu, 19 Mar 2020 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
All the Umrah passengers stranded in Jeddah except the passenger of Bareilly returned
हज हाउस - फोटो : SELF

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने सऊदी बात कर कराई व्यवस्था

विज्ञापन
बरेली। सऊदी अरब के जेद्दा शहर में फंसे उमरा यात्रियों की देर रात वतन वापसी हो गई। अलबत्ता, इन यात्रियों को दिल्ली की जगह मुंबई लाया गया है, लेकिन जत्थे में शामिल बरेली के एक यात्री को जेद्दा में ही रोक लिया गया है।

पीलीभीत, रामपुर और बरेली के 40 यात्री 25 फरवरी को 20 दिनों की उमरा यात्रा पर गए थे। इनकी 15 मार्च को वापसी होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते सऊदी अरब सरकार ने सभी फ्लाइटें रद्द कर दी थीं, इससे यात्री जेद्दा में फंस गए थे। इनमें बरेली से उमरा पर गए सज्जाद अहमद के परिजन गत दिवस बरेली हज सेवा समिति के कार्यालय पर मदद मांगने पहुंचे थे। इस संबंध में समिति के पम्मी खान वारसी ने बताया कि यह मामला भारत सरकार, भारतीय दूतावास और हज कमेटी ऑफ इंडिया की जानकारी में आया तो भारत सरकार ने यात्रियों की वापसी की व्यवस्था की। जत्थे में सबसे ज्यादा 37 यात्री पीलीभीत के थे। बरेली का एक और रामपुर के दो यात्री थे। बरेली के यात्री को छोड़कर बाकी सभी मुंबई पहुंच गए हैं। बरेली के यात्री को जेद्दा में रोक लिया गया है। उन्हें क्यों रोका गया है, इसकी अभी जानकारी नहीं मिल सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed