फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   All passenger trains except one suspended

Bareilly News: एक छोड़ सभी पैसेंजर ट्रेनें स्थगित

Sat, 22 Feb 2025 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
All passenger trains except one suspended
बिशारतगंज। बरेली-चंदौसी रेल मार्ग की एक और पैसेंजर ट्रेन को निरस्त किए जाने से इस रूट के यात्रियों के समक्ष आवागमन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। कम दूरी तय करने के लिए यात्रियों को अधिक खर्च करने के साथ लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोहरे का हवाला देकर रेलवे ने इस रूट पर चलने वाली दिल्ली-बरेली एवं मुरादाबाद-बरेली पैसेंजर ट्रेन को पहले ही एक मार्च तक के लिए निरस्त किया हुआ है। बरेली से अलीगढ़ के लिए दो पैसेंजर ट्रेन संचालित हो रही थी। एक पैसेंजर ट्रेन सुबह 4.55 बजे एवं दूसरी 9.05 बजे बरेली से रवाना होती है, जो अलीगढ़ से वापसी में शाम 5.50 एवं रात 11.40 बजे बरेली लौटती है।
विज्ञापन

महाकुंभ के कारण बरेली से सुबह 4:55 पर रवाना होने वाली पैसेंजर ट्रेन को रेलवे ने 28 फरवरी तक के लिए स्थगित किया हुआ है। बरेली-चंदौसी रूट पर अब एकमात्र पैसेंजर ट्रेन बची है, जो सुबह 9: 05 बजे बरेली से रवाना हो रही है। इस रूट की एक छोड़ सभी पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त किए जाने का रेलवे का फैसला यात्रियों के लिए बेहद भारी पड़ रहा है। इस रूट के तमाम रेलवे स्टेशनों से जुड़े कई गांव ऐसे हैं, जिनके लिए सड़क मार्ग से वाहनों की सीधी सुविधा नहीं है। कम दूरी तय करने के लिए यात्रियों को अधिक खर्च के साथ लंबा रूट तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद नीरज मौर्य ने लोकसभा में उठाया था मुद्दा
बरेली दिल्ली पैसेंजर ट्रेन को कोहरे के कारण स्थगित किए जाने का मामला पिछले दिनों सांसद नीरज मौर्य ने लोकसभा में उठाया था, लेकिन रेलवे ने पुनः विचार नहीं किया। बरेली मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन दिन में संचालित होने वाली ट्रेन है। इस ट्रेन पर कोहरे का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। बावजूद इसके रेलवे ने इस ट्रेन को स्थगित किया हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed