{"_id":"5f7393418ebc3e9be418c530","slug":"all-organizations-took-to-the-road-to-protest-against-hathras-rape-and-murder-bareilly-news-bly4215596199","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस दुष्कर्म और हत्याकांड के विरोध में सड़क पर उतरे तमाम संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस दुष्कर्म और हत्याकांड के विरोध में सड़क पर उतरे तमाम संगठन
Wed, 30 Sep 2020 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
धरना-प्रदर्शन कर उठाई आरोपियों को फांसी देने की मांग, कैंडल मार्च निकालकर मृतका को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
बरेली। हाथरस में अनुसूचित जाति की बेटी के साथ दुष्कर्म और हत्या से जनमानस में उबाल है। मंगलवार को तमाम संगठन आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। कांग्रेस की जिला और महानगर इकाई ने अलग-अलग प्रदर्शन किया।
महागनगर कांग्रेस कमेटी की ओर से अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में सिविल लाइंस स्थित अंबेडकर पार्क में सभा की गई। इसमें प्रदेश महासचिव ब्रह्मस्वरूप सागर ने कहा कि योगी और मोदी की सरकार में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन बलात्कार और हत्या की घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां ने कहा कि हाथरस की घटना इंसानियत को शर्मसार करने वाली है। महागर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा, बेटियों को सुरक्षा देने में नाकाम योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस दौरान एआईसीसी सदस्य प्रेमप्रकाश अग्रवाल, नवाब मुजाहिद हसन खां, महेश पंडित, नौबतराम सागर, मोनू पांडेय, डॉ. नीतू शर्मा, विष्णु शर्मा, बिलाल कुरैशी, प्रभात गिरि, संजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
जिला कांग्रेस और महिला कमेटी की ओर से बदायूं रोड पर कैंडल मार्च निकाला गया। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए न्याय की मांग की। कांग्रेस के जिला महासचिव राजन उपाध्याय और महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कमलेश ठाकुर ने कहा कि चुनाव के समय, बहुत हुआ अत्याचार-अबकी बार मोदी सरकार, का नारा देने वाले सरकार बनने पर महिला अपराध पर खामोश क्यों हैं। मार्च में जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, राकेश सक्सेना, राजेंद्र सागर, जुनेद हसन साहिब सिंह, कुमकुम शर्मा, शालिनी, मंजू, सुनीति शर्मा आदि मौजूद रहीं।