{"_id":"5f7a2bfb8ebc3e9bbd5f504c","slug":"all-courses-will-be-removed-in-the-name-of-applied-university-approved-bareilly-news-bly422086731","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी पाठ्यक्रमों के नाम से हटेगा एप्लाइड, विश्वविद्यालय ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी पाठ्यक्रमों के नाम से हटेगा एप्लाइड, विश्वविद्यालय ने दी मंजूरी
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
डिग्री और अंकपत्र में जुड़ा एप्लाइड शब्द नौकरी में बनता है बाधा
विज्ञापन
पूर्व छात्रों को भी एप्लाइड हटाकर नई डिग्री व अंकपत्र देने पर विचार
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कई पाठ्यक्रमों के नाम में एप्लाइड शब्द जुड़ा होने से इनके छात्र नौकरी के आवेदन से वंचित रह जाते हैं। इसको लेकर छात्र-छात्राओं ने कई बार विश्वविद्यालय में प्रदर्शन भी किया। छात्रों की समस्या को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने सभी पाठ्यक्रमों में जुड़ा एप्लाइड शब्द हटाने की मंजूरी दे दी है।
विश्वविद्यालय ने अपने पाठ्यक्रमों से एप्लाइड शब्द हटाने के लिए समिति का गठन किया था। समिति की संस्तुति पर कुलपति प्रो. केपी सिंह ने इन सभी कोर्स के नाम से एप्लाइड शब्द हटाने की अनुमति दे दी है। समिति ने पूर्व में उत्तीर्ण हो चुके सभी छात्रों की मार्कशीट और डिग्री वापस लेकर एप्लाइड शब्द हटाने के बाद नए अंकपत्र और डिग्री जारी करने की भी सिफारिश की है। कहा गया है कि इससे नौकरी के आवेदन में एप्लाइड शब्द को लेकर आने वाली छात्रों की दिक्कत का समाधान हो जाएगा। इस संस्तुति पर कार्य परिषद की आगामी बैठक में निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि जब तक कार्य परिषद की बैठक नहीं होती, एप्लाइड कोर्स के छात्र-छात्राओं को एक विशेष प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा जिसका वे नौकरी या इंटरव्यू में इस्तेमाल कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के इस निर्णय से तमाम छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
वर्जन
तमाम पाठ्यक्रमों के नाम में एप्लाइड शब्द जुड़ा होने से उनके छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से उन्हें नौकरी के आवेदन में दिक्कत होती है। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय ने अपने सभी पाठ्यक्रमों से एप्लाइड शब्द हटाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रो. केपी सिंह, कुलपति, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन
पूर्व छात्रों को भी एप्लाइड हटाकर नई डिग्री व अंकपत्र देने पर विचार बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कई पाठ्यक्रमों के नाम में एप्लाइड शब्द जुड़ा होने से इनके छात्र नौकरी के आवेदन से वंचित रह जाते हैं। इसको लेकर छात्र-छात्राओं ने कई बार विश्वविद्यालय में प्रदर्शन भी किया। छात्रों की समस्या को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने सभी पाठ्यक्रमों में जुड़ा एप्लाइड शब्द हटाने की मंजूरी दे दी है।