फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   All canceled trains will start running from today

आज से चलने लगेंगी रद्द की गईं सभी ट्रेनें

Thu, 29 Jul 2021 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
All canceled trains will start running from today
demo photo - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर में इंटरलॉकिंग होने से 22 जुलाई से बंद थीं एक दर्जन ट्रेनें

विज्ञापन
बरेली। शाहजहांपुर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग होने से 22 जुलाई से रद्द और डायवर्ट ट्रेनें बृहस्पतिवार से पहले की तरह चलने लगेंगी। जंक्शन से चलने वाली बरेली-वाराणसी और प्रयाग एक्सप्रेस का संचालन भी पूर्ववत रोजाना होगा।

नॉन इंटरलॉकिंग की वजह से रेलवे बोर्ड ने प्रयाग एक्सप्रेस, बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस, लखनऊ-चड़ीगढ़ एक्सप्रेस, वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस, सहारनपुर-प्रयाग नौचंदी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-वाराणसी मडुंवाडीह एक्सप्रेस को 28 जुलाई तक के लिए रद्द कर दिया था। लंबी दूरी की ट्रेनें लखनऊ-दिल्ली एसी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस को कानपुर-गाजियाबाद और जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस को सहारनपुर, गाजियाबाद-कानुपर होते हुए चलाया गया था। अब यह ट्रेनें पुराने रूट पर ही चलेंगी। मुरादाबाद रेल डिवीजन की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार से सभी ट्रेनें पहले की तरह संचालित होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed