फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Aligarh Passenger canceled till 28, will run between Bareilly-Lucknow

Bareilly News: अलीगढ़ पैसेंजर 28 तक निरस्त, चलेगी बरेली-लखनऊ के बीच

Fri, 21 Feb 2025 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Passenger canceled till 28, will run between Bareilly-Lucknow
बरेली। प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 54351-52 बरेली- अलीगढ़ पैसेंजर को 28 फरवरी तक निरस्त कर दिया गया है। इस दौरान उसे बरेली से लखनऊ के बीच चलाया जाएगा। इससे बरेली-लखनऊ के बीच सामान्य टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के साथ महाकुंभ का समापन 26 फरवरी को होना है। इससे पहले एक बार फिर से यात्रियों का दबाव बढ़ने लगा है। बरेली- अलीगढ़ पैसेंजर को 18 से 20 फरवरी तक निरस्त कर उसे बरेली- लखनऊ के बीच चलाने का निर्णय लिया गया था। बृहस्पतिवार को निरस्तीकरण 28 फरवरी तक बढ़ा दिया गया। जंक्शन पर हाल के दिनों में सामान्य टिकटों की बिक्री पर आंशिक रोक भी लगाई जा चुकी है। रोक हटाने के बाद फिर से सामान्य टिकटों की बिक्री का आंकड़ा रोजाना नौ हजार के पार जा रहा है। पिछले दिनों यह 13-14 हजार तक पहुंच गया था।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि से पहले एक बार फिर से सामान्य टिकटों की बिक्री बढ़ने की संभावना को देखते हुए अलीगढ़-बरेली पैसेंजर को 28 फरवरी तक बरेली- लखनऊ के बीच चलाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, बालामऊ में मेगा ब्लॉक के कारण निरस्त चल रहीं 38 ट्रेनों का संचालन सामान्य होने के बाद आने वाले दिनों में अन्य ट्रेनों और जंक्शन पर दबाव कम होने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
फिर बढ़ा यात्रियों का दबाव, फुल होकर गई बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस
बृहस्पतिवार को 14308 बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस जंक्शन से फुल होकर चली। ट्रेन को 1:24 घंटे की देरी से चलाया गया। ट्रेन के आने से पहले प्लेटफार्म पर काफी संख्या में यात्रियों की भीड़ हो गई थी। बरेली- अलीगढ़ पैसेंजर भी बृहस्पतिवार को बरेली- लखनऊ के बीच फुल होकर चली। प्रयागराज जाने वाले वाली नियमित ट्रेनों पर बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को यात्रियों का ज्यादा दबाव रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed