फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Aliganj Case: The girl was murdered by three youths, including her two brothers, after the gang-rape.

अलीगंज प्रकरणः दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद की थी बच्ची की हत्या

Sat, 27 Jun 2020 02:38 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
Aliganj Case: The girl was murdered by three youths, including her two brothers, after the gang-rape.
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

 अलीगंज थाना क्षेत्र में बहन की शादी के दौरान जनवासे से घर लौट रही बच्ची के साथ दुष्कर्म उसके दो रिश्तेदारों ने ही अपने एक दोस्त के साथ किया था। सामूहिक दुष्कर्म के बाद पकड़े जाने के डर से तीनों ने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर से शादी में शामिल हो गए। आरोपियों में दो पावर कॉरपोरेशन में संविदा लाइनमैन हैं। घटना के खुलासे के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। एसएसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम और प्रशस्तिपत्र देने की घोषणा की है।

विज्ञापन

अलीगंज थाने में 20 जून को एक ग्रामीण ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी आठ साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई है। घटनास्थल पर पत्तों से बिछौना बनाया गया था। अमर उजाला ने पहले ही आशंका जताई थी कि दरिंदगी किसी परिचित ने की है। पुलिस भी पहले घटना में एक आरोपी के शामिल होने की बात मानकर चल रही थी। शुक्रवार को एसएसपी शैलेश पांडेय ने पुलिस लाइन में घटना का खुलासा किया। बताया, बच्ची के रिश्ते के दो भाइयों रमनपाल उर्फ रमिया और राजीव तथा उनके साथी सत्यप्रकाश उर्फ नन्हे ने बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की थी।

विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि गांव का मामला होने से सर्विलांस और सीसीटीवी से साक्ष्य मिलने का सवाल नहीं था, लेकिन पुलिस ने बेसिक नेटवर्क के जरिये घटना का खुलासा कर दिया। एसएसपी ने अलीगंज और भमोरा थाना के साथ ही क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम को 25 हजार रुपये के इनाम और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की। एडीजी और डीआईजी स्तर से भी टीम को इनाम देने की घोषणा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा तक पहुंचाई बेगुनाह होने की बात तो फंस गए आरोपी

एसएसपी ने बताया कि रमन और राजीव सगे भाई हैं। दोनों बच्ची के पिता के मौसेरे भाई के बेटे हैं। रिश्तेदार होने के नाते ही दोनों बच्ची की चचेरी बहन की शादी में शामिल होने आए थे। राजीव पावर कॉरपोरेशन में संविदा लाइनमैन है। वह अपने दोस्त संविदा लाइनमैन नन्हे को भी साथ ले आया था। तीनों ने बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने बुलाया और एकांत में ले गए। रमनपाल ने यूकेलिप्टस के पत्तों से बिछौना बनाया। इस बाद तीनों ने बच्ची से दुष्कर्म किया।



सामूहिक दुष्कर्म के बाद बच्ची के पहचान लेने के डर से तीनों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और फिर शादी में शामिल हो गए ताकि किसी को शक न हो। घटना के बाद कोई सुराग न मिलने पर पुलिस ने मुखबिरों का जाल फैलाया। पुलिस आसपास के गांवों में भी टोह ले रही थी। इसी बीच राजीव ने किसी व्यक्ति को यह कहने के लिए तैयार कर लिया कि वह घटना वाली रात पड़ोस के गांव में बिजली लाइन ठीक करने गया था। यह बात दरोगा उदयवीर और नीरज के पास पहुंची तो पुलिस ने राजीव को उठा लिया। शुरू में उसने बहाने बनाए, लेकिन सख्ती करने पर घटना कबूल ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed