फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Alert on Mahashivratri, Quick Response Team to be held at Shiva temples in Bareilly Zone

महाशिवरात्रि पर अलर्ट, बरेली जोन में शिव मंदिरों पर रहेगी क्विक रेस्पांस टीम

Sat, 15 Feb 2020 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 02:47 AM IST
विज्ञापन
Alert on Mahashivratri, Quick Response Team to be held at Shiva temples in Bareilly Zone
shiv ratri - फोटो : Amar ujala
बरेली। महाशिवरात्रि पर 21 फरवरी को पूरे बरेली जोन में अलर्ट रहेगा। एडीजी ने पिछले पांच साल में हुए विवादों का ब्यौरा निकलवाया है। बरेली शहर में 2016 में सिटी सब्जी मंडी इलाके में विवाद हुआ था। पूरे जोन में मंदिरों पर सुरक्षा के लिए क्विक रेस्पांस टीमें बनाई गई हैं। जुलूसों और शोभायात्रा पर भी नजर रहेगी।
विज्ञापन

होली से पहले पुलिस महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल निपटाने में लगी है। इस बार सीएए और एनआरसी को लेकर भी लोगों के बीच तल्खी बढ़ी है। चूंकि नाथ नगरी बरेली के सातों नाथ मंदिरों पर महाशिवरात्रि पर काफी भीड़ रहती है, लिहाजा बरेली को सबसे ज्यादा संवेदनशील मानकर सुरक्षा बंदोबस्त किए जा रहे हैं। एडीजी ने इस पर्व के दौरान पांच साल में हुए विवादों का डाटा निकलवाया है। वर्ष 2016 में सिटी सब्जी मंडी में कर्मशाला गेट पर इसी दिन शिवलिंग स्थापित करने को लेकर हिंदू जागरण एकता समिति के कार्यकर्ताओं ने गड्ढा खोदना शुरू कर दिया था। इससे दूसरे पक्ष में रोष फैल गया, शिकायत पर पुलिस ने निर्माण रुकवा दिया। बदायूं के वजीरगंज के गांव रेहड़िया और पीलीभीत के बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद में भी विवाद हो चुके हैं। मुरादाबाद रेंज के जिलों में महाशिवरात्रि पर पांच साल में कुल 43 विवाद हो चुके हैं। इनमें अमरोहा में 10, बिजनौर में 15, मुरादाबाद में 11, रामपुर में दो और संभल में पांच विवाद हो चुके हैं।
विज्ञापन

बरेली में 45 टीमें रखेंगी नजर
एडीजी ने महाशिवरात्रि पर सतर्कता के लिए क्यूआरटी (क्विक रेस्पांस टीमें) गठित की हैं। इनमें बरेली में 45 टीमें तैनात रहेंगी। इनमें तीन इंस्पेक्टर, 43 दरोगा, 25 हेड कांस्टेबल, 97 आरक्षी, 58 मुख्य आरक्षी और 60 होमगार्ड रहेंगे। बदायूं में 22, शाहजहांपुर में 23 और पीलीभीत में केवल एक क्यूआरटी गठित की गई है। मुरादाबाद रेंज में 41 क्यूआरटी बनाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली में 177 मंदिरों पर होगा जलाभिषेक
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक बरेली में 177 शिवमंदिरों में जलाभिषेक किया जाएगा। कुल 20 शोभायात्रा या जुलूस निकाले जाएंगे और 16 जगह मेले लगेंगे। पूरे बरेली रेंज में 394 मंदिरों और मुरादाबाद रेंज में 239 मंदिरों में जलाभिषेक किया जाएगा।

महाशिवरात्रि पर विशेष सतर्कता रखी जाएगी। इसके लिए जोन के सभी एसपी को निर्देश दिए गए हैं। मंदिरों पर पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस भी रहेगी। - अविनाश चंद्र, एडीजी जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed