फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Alert in Shahjahanpur regarding Kamlesh Tiwari massacre police raids at different places

शाहजहांपुरः कमलेश तिवारी हत्याकांड को लेकर अलर्ट, पुलिस ने जगह-जगह मारे छापे

Mon, 21 Oct 2019 10:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 21 Oct 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
Alert in Shahjahanpur regarding Kamlesh Tiwari massacre police raids at different places
छापेमारी करती एसटीएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में हुई कमलेश तिवारी हत्याकांड को लेकर जनपद शाहजहांपुर की पुलिस भी अलर्ट रही और संदिग्धों की तलाश में कई जगह छापेमारी की। पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चनप्पा द्वारा शहर के प्रमुख होटलों संदिग्ध स्थानों आदि के साथ-साथ रेलवे स्टेशन शाहजहांपुर पर संदिग्ध व्यक्तियों/ वस्तुओं आदि की सघन तलाशी की गई। 

विज्ञापन


आरोपियों को लेकर पलिया से बुक की गई इनोवा कार चालक ताहिर अहमद निवासी रिकी पुरवा थाना पलिया जिला खीरी पहले से ही एसटीएफ की हिरासत में है। पुलिस ने इनोवा कार भी कब्जे में ले ली है। 
विज्ञापन


संदिग्ध बुक की गई इनोवा से पलिया के रास्ते नेपाल बॉर्डर क्रॉस करने की फिराक में थे लेकिन बॉर्डर बन्द हो जाने के बाद बाहर नहीं निकल पाए। इसके बाद संदिग्धों ने इनोवा ड्राइवर से वापस शाहजहांपुर छोड़ने को कहा। ड्राइवर ने आरोपियों को वापस शाहजहांपुर छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके के बाद एक ढाबे पर खाना खाते वक्त ड्राइवर को पुलिस ने इनपुट के आधार पर पूछताछ की। इसके बाद हिरासत में ले लिया। ड्राइवर को संदिग्धों की पहचान करवाने के लिए पुलिस ने जो फोटो दिखाई उसे उसने पहचान लिया है। ड्राइवर ने बताया कि इन्हीं लोगों ने गाड़ी बुक की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed