फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Alam exploited the girl for five years by assuming the identity of Prem Singh, arrested

Bareilly News: पांच साल तक प्रेम सिंह की पहचान ओढ़कर युवती का शोषण करता रहा आलम, गिरफ्तार

Sat, 30 Aug 2025 03:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 03:18 AM IST
विज्ञापन
Alam exploited the girl for five years by assuming the identity of Prem Singh, arrested
बरेली। हाफिजगंज इलाके के रहने वाले कैफे संचालक आलम ने पांच साल तक अपनी पहचान छिपाए रखी। खुद को प्रेम सिंह बताकर उसने पीलीभीत के बिलसंडा इलाके की युवती का यौन शोषण किया। इस दौरान उसका गर्भपात भी कराया। हकीकत खुलने पर टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी। युवती ने उसके खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने उसे विलयधाम पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

युवती ने थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह को बताया कि वह इज्जतनगर क्षेत्र में किराये पर रहती थी। एयरफोर्स गेट के पास स्थित कैफे के मालिक हाफिजगंज निवासी आलम ने अपना नाम प्रेम सिंह बताया। उसे कैफे में नौकरी दी और बाद में पार्टनर बना लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। युवती को जब उसकी असली पहचान पता चली तो उसने इसका विरोध किया। इस पर आलम ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह करने की बात कहकर उसे चुप करा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद जब भी युवती शादी की बात करती तो वह टालमटोल कर देता था। इस दौरान युवती तीन-चार बार गर्भवती हुई। आलम ने पीलीभीत के बरखेड़ा स्थित माया अस्पताल और बरेली के रामा अस्पताल में ले जाकर गर्भपात करा दिया। आरोप है कि आलम और उसके घरवालों ने पुलिस में शिकायत करने पर युवती के टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी भी दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आलम की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बच्चों के पिता आलम ने खुद को बताया था अविवाहित
आलम युवती के संपर्क में आने से पहले से ही शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। युवती का आरोप है कि आलम ने उसे फंसाने के लिए अपना नाम प्रेम सिंह और खुद को अविवाहित बताया। जब उसका असली नाम पता चला तो उसने शिकायत की। इसके बावजूद आलम लगातार यौन शोषण करता रहा। युवती को बाद में पता चला कि आलम पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। इसके बाद युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आलम की कुंडली खंगाल रही है। मामले में उसके परिजनों की भूमिका भी संदिग्ध है।

आरोपी बोला- पत्नी को तलाक देने के लिए था तैयार
थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपने धर्म और शादीशुदा होने की बात छिपाकर युवती से संबंध बनाए थे। उसने कबूल किया कि उसने युवती का गर्भपात भी कराया था। आलम ने पुलिस को ये भी सफाई दी कि उसने युवती से शादी का भी इरादा बना लिया था। इसके लिए वह अपने पत्नी को तलाक देने के लिए भी तैयार था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed