{"_id":"6a2ef31a753d7d5d7a05ec21","slug":"ala-hazrat-ran-three-hours-late-aligarh-passenger-was-regulated-for-two-hours-bareilly-news-c-4-bly1053-905373-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तीन घंटे देरी से चली आला हजरत, दो घंटे नियंत्रित की गई अलीगढ़ पैसेंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तीन घंटे देरी से चली आला हजरत, दो घंटे नियंत्रित की गई अलीगढ़ पैसेंजर
Sun, 14 Jun 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
बरेली/बिशारतगंज। ब्लॉक के कारण रविवार को 14321 बरेली-भुज एक्सप्रेस को बरेली जंक्शन से तीन घंटे देरी से चलाया गया। इस गाड़ी के बरेली से चलने का समय सुबह 6:35 बजे है। रविवार को यह 9:30 बजे चलाई गई। इसके अलावा लगातार दूसरे दिन भी 54352 बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर को दो घंटे तक नियंत्रित कर चलाया गया। इस गाड़ी को रामगंगा स्टेशन पर रोका गया। शनिवार को भी बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर को रोककर चलाया गया था।
विज्ञापन