फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ala Hazrat family daughter-in-law Nida Khan attacked On molana taukir raza in bareilly

यूपी: बहू निदा खान ने तौकीर रजा को घेरा, कहा-‘आज महिलाओं के हक की बात कर रहे मौलाना मगर बहू का नहीं दिया साथ’

Thu, 20 Jan 2022 09:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 20 Jan 2022 09:15 PM IST
सार

निदा खान ने कांग्रेस-आईएमसी गठबंधन होने के बाद ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के नारे पर दिए गए मौलाना तौकीर के बयान पर कटाक्ष किया है। मौलाना तौकीर ने इस नारे का हवाला देते हुए कहा था कि वह प्रियंका गांधी के साथ बड़े भाई की तरह खड़े हैं। 

विज्ञापन
Ala Hazrat family daughter-in-law Nida Khan attacked On molana taukir raza in bareilly
निदा खान, पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आला हजरत खानदान की बहू रहीं निदा खान ने अपने चचिया ससुर इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां को उनके बयान पर घेरा है। बृहस्पतिवार को प्रेस को दिए बयान में निदा ने कहा, अगर उन्हें महिलाओं से हमदर्दी होती तो वह उनके खानदान की बहू थीं...उन्हें ही इंसाफ दिला देते। 
विज्ञापन


निदा खान ने कांग्रेस-आईएमसी गठबंधन होने के बाद ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के नारे पर दिए गए मौलाना तौकीर के बयान पर कटाक्ष किया है। मौलाना तौकीर ने इस नारे का हवाला देते हुए कहा था कि वह प्रियंका गांधी के साथ बड़े भाई की तरह खड़े हैं। 
विज्ञापन


इस पर निदा खान ने कहा कि मौलाना अपने घर की बहू को इंसाफ दिलाने के लिए कभी आगे नहीं आए। मौलाना के भतीजे से मिले तीन तलाक के कारण ही उन्हें दर-दर की ठोकरें खानी पड़ीं। कोर्ट के चक्कर लगाने पड़े, लेकिन कहने के बावजूद मौलाना ने कभी साथ नहीं दिया। उनके यहां से मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ हमेशा फतवे जारी होते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के मान-सम्मान को कुचला गया। आज वही महिलाओं के हक की बात कर रहे हैं। यह सिर्फ जुमलेबाजी है। निदा ने कहा कि आज जिस कांग्रेस को मौलाना तौकीर ने समर्थन दिया है, वह भले ही ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के नारे के साथ चुनाव मैदान में उतरी हो मगर उसने भी तीन तलाक का विरोध किया। कभी महिलाओं के सम्मान की बात नहीं की। 

उन्होंने समाजवादी पार्टी को भी घेरते हुए कहा कि जब उन्हें तीन तलाक दिया गया तो वह इधर-उधर भटकती रहीं। पुलिस ने भी इस डर से सुनवाई नहीं की कि इतने बड़े खानदान के खिलाफ कार्रवाई कैसे करे। जो भी कार्रवाई हुई, वह कोर्ट से हुई। 

उलटे धमकी मिली और मुकदमे दर्ज कराने की कोशिश हुई। उनके और उनके परिवार के खिलाफ फतवे जारी किए गए। समाज से उनका हुक्का पानी बंद करा दिया गया। भाजपा सरकार आने के बाद उनको और उन जैसी महिलाओं को सुरक्षा और न्यायमिला।

अब उन लोगों के खिलाफ कई मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं। आज वह और उन जैसी महिलाएं जो कुछ भी हैं, भाजपा की वजह से हैं। मौलाना ने कांग्रेस को समर्थन इसलिए दिया है कि भाजपा हार जाए।

निदा खान आला हजरत खानदान की रही हैं बहू
आला हजरत खानदान के मौलाना उस्मान रजा खां उर्फ अंजुम मियां के पुत्र शीरान रजा खां के साथ निदा खान का निकाह हुआ था। मौलाना उस्मान आईएमसी मुखिया मौलाना तौकीर रजा खां के बड़े भाई हैं। इस नाते निदा खान मौलाना तौकीर की भी बहू होती थीं। निदा का शीरान से लगभग साल भर में ही तलाक हो गया। मामला तीन तलाक का बना, इसके लिए निदा ने लंबी लड़ाई लड़ी। उनका मामला आज भी अदालत में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed