{"_id":"aa90d6c9cafd293f523dabe15e2fd265","slug":"ala-hazrat-express-engine-failure-hungama-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आला हजरत एक्सप्रेस का इंजन फेल, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आला हजरत एक्सप्रेस का इंजन फेल, हंगामा
बरेली
Updated Fri, 12 Feb 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
बरेली। भुज से चलकर बरेली आने वाली आला हजरत एक्सप्रेस बृहस्पतिवार रात नौ बजे चौपुला पुल के नीचे पहुंची तो उसका इंजन फेल हो गया। जिससे ट्रेन झटके खाकर रुक गई और यात्री घबरा गए। आधे घंटे तक ट्रेन रुकी रहने के कारण यात्रियों ने खासा हंगामा किया। बाद में दूसरा इंजन जंक्शन से लाया गया और ट्रेन को जंक्शन तक ले जाया गया। तब यात्रियों ने राहत की सा ली।
विज्ञापन