फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Akshay Tritiya... Market danced to the tune of Shehnai, 185 crores rained

Bareilly News: अक्षय तृतीया... शहनाई की धुन पर थिरका बाजार, बरसे 185 करोड़

Thu, 01 May 2025 03:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
Akshay Tritiya... Market danced to the tune of Shehnai, 185 crores rained
सराफा, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्राॅनिक और कपड़ा बाजार में उमड़े खरीदार
विज्ञापन

बरेली। अक्षय तृतीया पर बुधवार को शहनाई की धुन पर बाजार ने रफ्तार भरी। सुबह से ही सराफा, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक, कपड़े समेत अन्य सामानों के शोरूम पर ग्राहकाें की कतार लगी रही। लोगों ने पहले से बुक कराई गई कारों की डिलीवरी ली। सराफा बाजार में आभूषण खनकते रहे। अबूझ मुहूर्त के कारण यह तिथि विवाह, गृह प्रवेश, नए व्यापार की शुरुआत आदि के लिए उपयुक्त मानी जाती है। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि करीब 185 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।
बुधवार को सुबह से ही सराफा बाजार में ग्राहकों की भीड़ रही। सोना 98 हजार रुपये प्रति दस ग्राम व चांदी 98 हजार रुपये प्रतिकिलो रही। दुकानदारों के मुताबिक, सोने के कुंडल, चेन, अगूंठी, सिक्के आदि की सर्वाधिक बिक्री हुई। दुकानदारों ने अक्षय तृतीया के लिए पहले से ही 10 व 20 हजार रुपये मूल्य के सोने के सिक्के बनवा रखे थे, जिन्हें ग्राहकों ने खूब पसंद किया। शाम तक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


कार व बाइकों की हुई डिलीवरी
ऑटोमोबाइल सेक्टर भी गुलजार रहा। मनपसंद कार व बाइक की डिलीवरी लेने के लिए शोरूम पर ग्राहकों की भीड़ रही। शोरूम संचालकों के मुताबिक, लोगों ने पहले से ही इस दिन के लिए बुकिंग करा रखी थी। कारों में एसयूवी की बुकिंग व बिक्री सबसे ज्यादा रही। आठ लाख से लेकर 15 लाख रुपये तक की कारें खूब बिकीं। बाइक सेगमेंट में स्पोर्ट्स बाइक का क्रेज रहा। साथ ही, एक लाख रुपये तक की बाइकों की बिक्री ज्यादा रही। इस सेगमेंट में करीब 40 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी के मद्देनजर खूब बिके एसी-फ्रिज
इलेक्ट्रानिक बाजार भी गुलजार रहा। ग्राहकों ने स्मार्ट टीवी, फ्रिज, एसी, ओवन की खरीदारी की। कोई शादी में उपहार स्वरूप देने के लिए इलेक्ट्राॅनिक आइटम खरीद रहा था तो कोई अपने घर के लिए। दुकानदारों के मुताबिक, एसी व फ्रिज की बिक्री सबसे ज्यादा हुई है। संवाद

कपड़ा बाजार में उमड़े खरीदार
शहर के प्रमुख कपड़ा बाजार कुतुबखाना की आर्य समाज गली, डीडीपुरम, राजेंद्र नगर में ग्राहकों ने सहालग के मद्देनजर लहंगा, लांचा, साड़ी, शेरवानी आदि की खरीदारी की। इस बार राजस्थानी व पंजाबी परिधानों की भी खूब बिक्री हुई।


बरातघरों में देर रात तक जारी रहा जश्न
अक्षय तृतीया पर शहर में करीब 800 शादियां हुईं। सभी बरातघर व होटल बुक रहे। सड़कों पर बैंडबाजे के साथ लोग नाचते दिखे। बैंड वालों ने भी डबल शिफ्ट में काम किया। रात तक लोग शादी का जश्न मानते रहे। शहर में करीब 250 पंजीकृत बरातघर व 300 होटल हैं। सभी बुक रहे।
किस मद में कितना हुआ कारोबार
मद कारोबार
सराफा 65

ऑटोमोबाइल 40

इलेक्ट्रॉनिक 15

कपड़ा 10

होटल-बारातघर 30

भूमि, भवन 25
( सभी आंकड़े व्यापार मंडल के अनुसार करोड़ रुपये में हैं। )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed