फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Akhilesh Yadav told party workers go to among farmers In Bareilly

बरेली: सपा प्रमुख अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से कहा-किसानों के बीच जाओ, यही सरकार बनवाएंगे, पुलिस वालों से मत डरो

Fri, 22 Jan 2021 11:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 22 Jan 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav told party workers go to among farmers In Bareilly
बरेली में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को पार्टी की मंडलीय कार्यशाला में संबोधन में पूरे समय भाजपा पर हावी रहते हुए कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि वे किसानों के बीच जाएं, उनकी बात सुनें और समस्याओं का निस्तारण कराएं। 
विज्ञापन


बोले-यही किसान हमारी सरकार बनवाएंगे। योगी आदित्यनाथ को तो सिर्फ  दीया जलाना और घंटा बजाना आता है। यूपी में एक कहावत बदलकर अब हो गई है- अंधेर नगरी चौपट राजा, दिनदहाड़े रेप और रातभर गांजा, जिसको भी देखना है तो यूपी में आजा।
विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यशाला में मुखर होकर बोले। कार्यकर्ताओं का हौसला भी बढ़ाया और आचरण में रहते हुए अनुशासन में रहने की सीख भी दी। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये धोखेबाज और झूठे लोग हैं। किसानों को छलना चाहते हैं। कृषि कानूनों को अभी एक साल बढ़ाने को कह रहे हैं फिर
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लागू कर देंगे। 

हम किसानों को बदहाल नहीं छोड़ सकते हैं। हम उनके साथ अंत तक खड़े रहेंगे। कार्यकर्ताओं से कहा कि हर गांव से सौ-सौ किसानों को जोड़ने का लक्ष्य लेकर चलो। उन्होंने कहा कि भाजपा हमारी ही दी हुई सौ नंबर की गाड़ियों से आंदोलनों को कुचल रही है। जेल भेज रही है लेकिन डरने की जरूरत नहीं है। 

कार्यकर्ताओं से कहा कि शोध छात्रा नेहा यादव सबसे अधिक दिन जेल में रहीं। इन्हें जेल में डाल दिया तो आप लोग भी जेल जाने से मत डरो। जो एक बार जेल चला जाता है फिर उसे कभी डर नहीं लगता है। जब हमारी सरकार आएगी तो आपके पीछे दौड़ने वाली यही पुलिस आपको सैल्यूट करेगी। 

अपनी सरकार का कार्यकाल याद दिलाते हुए सपा मुखिया ने कहा कि हमने पुल, एक्सप्रेस-वे और सड़कें बनवाईं। भाजपा ने कुछ नहीं किया, आज जिन एक्सप्रेस-वे का नाम ये ले रहे हैं वे इनके घोषणापत्र में नहीं है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सपा सरकार ने दिया था। इसका नाम समाजवादी एक्सप्रेस-वे रखा था, जिसे भाजपा ने बदलकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे कर दिया। 

हम इसकी जमीन भी खरीद चुके थे। सारी कागजी कार्यवाही के बावजूद ये इसे चार साल में भी नहीं बना पाए और हमने 21 महीने में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस बना दिया था। उस हाईवे पर मिराज और सुखोई जैसे विमान उतरे थे। कहा कि इन्हें सिर्फ नाम बदलने में महारत हासिल है। बरेली मंडल में कोई काम हुआ हो तो मुझे बताइए। यहां शहर के सभी पुल हमारी सरकार में दिए गए। 

उन्होंने कहा कि नोटबंदी करके अर्थव्यवस्था को धोखा दिया गया। कालाधन वापस नहीं आया, फिर सरकार कौन से वायदे पूरा करने का दावा कर रही है। बैंकों को मर्ज कर रहे हैं, यह पता नहीं किस तरीके का काम है। कहा कि अभी कुछ दिन पहले मैंने सुना है कि गंगा एक्सप्रेस-वे बना रहे हैं। जो गंगा को साफ नहीं कर पाए वे गंगा एक्सप्रेस क्या बनाएंगे। 

हिसाब-किताब बराबर किया जाएगा.. सत्ता में आने पर होगा हिसाब

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को पार्टी की मंडलीय कार्यशाला में कहा कि भाजपा सरकार द्वेष भावना से काम करती है। लेकिन यह ध्यान रखें कि हिसाब-किताब हम भी बराबर करेंगे। आजम खान का सपना था कि रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी से हजारों, लाखों लोग शिक्षित होकर निकलें लेकिन भाजपा ने उसे गिरा दिया। सपा सरकार आने पर रामपुर में आलीशान यूनिवर्सिटी बनवाई जाएगी। 

कार्यशाला में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने आजम खान व उनके परिवार पर बहुत जुल्म किए हैं। सबका हिसाब किया जाएगा। हमें न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। हमें भरोसा है कि आजम खान और उनके परिवार को न्यायालय से न्याय मिलेगा। समाजवादियों ने कभी बदले की नीयत से राजनीति नहीं की लेकिन अब मैं तो इन्हीं लोगों से सीख रहा हूं, जैसा करेंगे वैसा करके दिखाऊंगा। 

आज जो लोग सत्ता में हैं उन्होंने भी कॉलेज, यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज बनवाए हैं। कहा कि सरकार सभी से जमीनों के कागज मांग रही है। जब लोगों ने गांव में मकान बनवाए तब ये संस्थाएं नहीं थीं। आज क्या गांव के लोगों के पास दो से तीन पीढ़ी पहले बने मकानों के कागज हैं, नहीं होंगे, लेकिन सरकार के अधिकारियों को कमी निकालना और पैसे निकालना दोनों ही काम बहुत अच्छे से आता है। यूपी के मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों के पुश्तैनी आवासों का भी पता करवा लें कि उनके पास कागज हैं या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed