फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Akhilesh Yadav said that whatever Congress did in MP SP will do in Delhi

कांग्रेस से खफा अखिलेश: 'जो MP में हुआ, वही हम दिल्ली में करेंगे'; आजम को लेकर कहा- उन्हें साजिश के तहत फंसाया

Thu, 19 Oct 2023 08:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 19 Oct 2023 08:53 PM IST
सार

शाहजहांपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने छह सीटों को छोड़ने का आश्वासन दिया था लेकिन एक भी सीट नहीं छोड़ी। अखिलेश ने संकेत दिए कि दिल्ली के गठबंधन पर सपा भी यही व्यवहार करेगी।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said that whatever Congress did in MP SP will do in Delhi
सपा के प्रशिक्षण शिविर में बोले सपा प्रमुख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सपा के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस ने सपा को मध्यप्रदेश में धोखा दिया है। अब सपा भी दिल्ली में कांग्रेस के साथ वैसा ही व्यवहार करेगी। 

विज्ञापन


गुरुवार को शाहजहांपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने छह सीटों को छोड़ने का आश्वासन दिया था लेकिन एक भी सीट नहीं छोड़ी। मजबूरी में सपा अपने मजबूत प्रत्याशियों को इन सीट पर उतारेगी।

विज्ञापन

अखिलेश ने संकेत दिए कि दिल्ली के गठबंधन पर सपा भी यही व्यवहार करेगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्व मंत्री आजम खां और उनके परिवार को साजिश के तहत फंसाया गया है। हमें न्यायालय से उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा। उन्होंने मध्य प्रदेश चुनाव में गठबंधन के तहत कांग्रेस से सीट न मिलने पर भी असंतोष जताया।

विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कन्नौज की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां के सांसद ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की लेकिन कुछ नहीं हुआ। बाद में पुलिसकर्मी ही कहने लगे कि उनके साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed