{"_id":"64c872c2030ef5b0b106bb07","slug":"akhilesh-yadav-on-ips-prabhakar-chaudhary-transferred-2023-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPS प्रभाकर चौधरी: अखिलेश यादव बोले- बरेली में जिसने रोका दंगा, उसी अफसर को हटाया; भाजपा पर लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPS प्रभाकर चौधरी: अखिलेश यादव बोले- बरेली में जिसने रोका दंगा, उसी अफसर को हटाया; भाजपा पर लगाया ये आरोप
Tue, 01 Aug 2023 08:20 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ / बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ / बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 01 Aug 2023 08:20 AM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो कानून व्यवस्था की बात करता है, उसे भ्रष्ट भाजपा सरकार बर्खास्त कर देती है। भाजपा ने सिर्फ नारे दिए हैं। कोई काम नहीं किया है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने IPS प्रभाकर चौधरी के तबादले को लेकर उठाए सवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में कांवड़ियों पर लाठीचार्ज के बाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी का तबादला चर्चा में बना हुआ है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रभाकर चौधरी के तबादले को लेकर यूपी सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बरेली में भाजपा के लोग दंगा कराना चाहते थे। जिस अधिकारी ने दंगा होने से रोका, उसे सरकार ने हटा दिया।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो कानून व्यवस्था की बात करता है, उसे भ्रष्ट भाजपा सरकार बर्खास्त कर देती है। भाजपा ने सिर्फ नारे दिए हैं। कोई काम नहीं किया है। भारत सिर्फ बातों से नहीं ठोस कामों से बदलेगा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन भाजपा के एनडीए गठबंधन को हराएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- IPS प्रभाकर चौधरी: 13 साल में 21 ट्रांसफर, कानपुर में बैग टांगकर पहुंचे थे दफ्तर; अब बरेली से हटाए गए
विज्ञापन
सपा मुखिया ने कहा कि भारत की पहचान सामाजिक सद्भाव, भाईचारा, हिन्दू-मुस्लिम एकता से है। भाजपा नकारात्मक राजनीति कर रही है। देश की हालत बेहद खराब है। मणिपुर के मुद्दे पर सरकार चुप है। समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन में शामिल दलों को साथ लेकर भाजपा को हराएगी।
प्रदर्शन करेगी आजाद अधिकार सेना
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि उनकी पार्टी एसएसपी बरेली रहे प्रभाकर चौधरी को हटाने पर दो अगस्त को विरोध-प्रदर्शन करेगी। संगठन की प्रवक्ता नूतन ठाकुर ने अमिताभ ठाकुर के हवाले से कहा है कि प्रभाकर चौधरी ने बरेली में कानून व्यवस्था हाथ में लेने की कोशिश कर रहे कावड़ियों पर लाठीचार्ज कराया।
उन्होंने अपने इस कार्य से बरेली की कानून व्यवस्था को खराब होने से बचाया। इसके बाद भी वोट बैंक की राजनीति के कारण उन्हें पद से हटा दिया गया। इस कृत्य का आजाद अधिकार सेना विरोध करती है। बता दें कि रविवार को जोगी नवादा में कांवड़ियों की भीड़ में शामिल अराजकतत्वो ने फायरिंग कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा दिया था।