फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   akhilesh yadav met sp leaders at bareilly airport up election 2027

बरेली: दस मिनट की मुलाकात से सियासी सरगर्मी बढ़ा गए अखिलेश यादव, एयरपोर्ट पर पदाधिकारियों से मिले

Fri, 23 Oct 2026 09:14 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Fri, 23 Oct 2026 09:14 AM IST
सार

बरेली एयरपोर्ट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को सपा पदाधिकारियों से मुलाकात की। अखिलेश यादव ने पदाधिकारियों को बूथ मजबूत करने, नए मतदाता जोड़ने पर जोर दिया।

विज्ञापन
akhilesh yadav met sp leaders at bareilly airport up election 2027
बरेली एयरपोर्ट पर पार्टी के पदाधिकारियों से मिले अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर से बरेली जाते समय बरेली एयरपोर्ट पर चेंजओवर के दौरान सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों से करीब 10 मिनट मुलाकात की। आंवला सांसद से अकेले में बातचीत और भोजीपुरा विधायक को साथ ले जाने से जिले में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है।

विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के लिए करीब सौ लोग एयरपोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने शिक्षक एमएलसी चुनाव में मतदान बढ़ाने, मतदाता सूची में नए नाम जुड़वाने पर जोर दिया। कहा कि 2027 में सरकार बनानी है तो कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने में जुटना होगा। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने बताया कि जिला और महानगर अध्यक्ष से लखनऊ में जल्द बैठक की बात कही है।
विज्ञापन


24 अक्तूबर को पात्र लोगों के नए वोट बनवाने के लिए अभियान चलाने को कहा ताकि मतदाता न छूटें। महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा की पत्नी के निधन पर अखिलेश यादव ने शोक जताया। इससे पूर्व जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने संगठन की ओर से बुके भेंट किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बायोडाटा नहीं, सक्षम दावेदार को मिलेगा टिकट
सांसद नीरज मौर्य ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बरेली में राजनीतिक गतिविधि, सक्षम दावेदार समेत अन्य बातचीत की। स्पष्ट कहा कि जो भी लोग दावेदार हैं, उनमें से बेहतर का चुनाव उसकी पृष्ठभूमि, सक्रियता व अन्य मानकों की जांच के बाद ही दी जाएगी। वापसी के दौरान भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम को हेलीकॉप्टर में साथ ले गए। बताते हैं कि विधायक अताउर्रहमान से बहेड़ी में सक्रियता बढ़ाने के लिए कहा। 

एयरपोर्ट पर पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, वीरपाल सिंह यादव, धर्मेंद्र कश्यप, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव, सुल्तान बेग, विजयपाल सिंह, पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन और डॉ. आईएस तोमर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed