फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Akhilesh Yadav encouraged SP leaders regarding lok sabha elections in bareilly

अखिलेश यादव बोले: बड़ी लड़ाई है, मिलकर जुटिए, जीत हासिल होगी; बरेली में सपा नेताओं में भरा जोश

Thu, 22 Feb 2024 07:21 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 22 Feb 2024 07:21 AM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने यहां हवाई अड्डे पर स्थानीय सपा नेताओं से मुलाकात की। पार्टी नेताओं में जोश भरते कहा कि बड़ी लड़ाई है, मिलकर जुटिए, जीत हासिल होगी।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav encouraged SP leaders regarding lok sabha elections in bareilly
बरेली में सपा नेताओं से मुलाकात करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद जाते समय बुधवार को बरेली हवाई अड्डे पर चेंजओवर के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के चुनिंदा पदाधिकारियों के साथ बातचीत की। उनका हालचाल पूछा और कहा कि बड़ी लड़ाई है, मिलकर जुटिए, जीत हासिल होगी। साथ ही बरेली लोकसभा क्षेत्र से घोषित पार्टी उम्मीदवार प्रवीण सिंह ऐरन की ओर मुखातिब होकर कहा कि डट जाइए आपको जीतना है। महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे सामने हैं। जनता सपा की ओर उम्मीद भरी निगाह से देख रही है।

विज्ञापन


वह बुधवार पूर्वाह्न 11.15 बजे वायुयान से बरेली पहुंचे। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अगम मौर्य हवाई जहाज में साथ आए। माना जा रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य फैक्टर को लेकर अखिलेश यादव मौर्य बिरादरी के दूसरे नेताओं को अब अधिक तवज्जो दे रहे हैं। हवाई अड्डे पर मुलाकात करने पहुंचे नेताओं से उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जुट जाइए। 
विज्ञापन


अखिलेश यादव से हवाई अड्डे पर मुलाकात करने वालों में भोजीपुरा के विधायक शहजिल इस्लाम, बहेड़ी के विधायक अताउरर्रहमान व बदायूं जिले की शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के हिमांशु यादव शामिल थे। पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव और प्रदेश प्रवक्ता मयंक शुक्ला ने भी मुलाकात की। अखिलेश ने संक्षिप्त मुलाकात में चुनावी तैयारी में जुटने का संदेश देते हुए कहा कि समाज का हर वर्ग समाजवादी पार्टी की ओर देख रहा है। पार्टी एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेगी तो जीत हर हालत में हासिल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगम को साथ लाकर डैमेज कंट्रोल भी किया
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ से सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अगम मौर्या को साथ लाए तो इससे स्थानीय सियासत में सबको तवज्जो देने का संदेश भी दे गए। चूंकि अगम मौर्या वर्ष 2022 में बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा के उम्मीदवार रहे हैं। अबकी बार आंवला से लोकसभा के लिए प्रबल दावेदार थे लेकिन सपा ने नीरज मौर्य को उम्मीदवार घोषित किया है। माना जा रहा है कि चुनावी प्रबंधन में ही अगम मौर्या को इतना महत्व दिया गया है। कहीं कोई विरोध होगा तो डैमेज कंट्रोल भी होगा। सपा मुखिया का स्वागत करने वालों में आंवला के उम्मीदवार नीरज मौर्या भी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed