फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Akhilesh-Jayant's hand, BJP will be clean

अखिलेश-जयंत के मिले हाथ, भाजपा का होगा सूपड़ा साफ

Thu, 09 Dec 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh-Jayant's hand, BJP will be clean
समाजवादी पार्टी के नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी ने बिथरी विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
मीडिया से बोले राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद
विज्ञापन

बरेली। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल मुखिया जयंत चौधरी के हाथ मिलाने से उत्तर प्रदेश में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय हो गया है। यह बात रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि मेरठ में हुई सपा-रालोद की संयुक्त रैली में जिस तरह जनता उमड़ी, उससे यह साफ हो गया है कि जनता में भाजपा के लिए जबरदस्त विरोध है। इसका नतीजा 2022 चुनाव में नजर आएगा। उन्होंने सीटों के बंटवारे पर कहा कि इसका फैसला जल्द कर दिया जाएगा। प्रत्याशी सपा का हो या रालोद का, उसे अपना प्रत्याशी मानकर चुनाव लड़ाया जाएगा। भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है और गरीबों पर अत्याचार करने वाली है। टीईटी का पेपर लीक करने वाले भाजपा नेता ही है। इसे रोकने के लिए ही सपा-रालोद साथ आए है।
विज्ञापन

बैठक : चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता
बरेली। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रालोद प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें चुनाव की तैयारियों में लगने के निर्देश दिए। जिला इकाई के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सभी विधानसभा क्षेत्रों में सदस्यता अभियान चलाकर गरीब, मजदूर, किसान, अल्पसंख्यक और दलितों को पार्टी से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। कई पार्टियों से आए लोगों को रालोद की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष बाकर अली, रोहिलखंड उपाध्यक्ष जाफर मंसूरी और रोहिलखंड महासचिव सर्वेश पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed