फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Akhilesh is anti-Hindu, there is a conspiracy behind the ruckus in Kanwar Yatra: Bhupendra

हिंदू विरोधी हैं अखिलेश, कांवड़ यात्रा में बवाल के पीछे साजिश : भूपेंद्र

Sun, 20 Jul 2025 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh is anti-Hindu, there is a conspiracy behind the ruckus in Kanwar Yatra: Bhupendra
बरेली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चेंजओवर के दौरान शनिवार को उनका स्वागत करने बरेली आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव हिंदू विरोधी हैं। कांवड़ यात्रा सहित अन्य सनातनी परंपराओं और ऋषि-मुनियों पर टिप्पणी करना उनकी इसी मानसिकता का परिचायक है। इंडिया गठबंधन भी स्वार्थ और अवसरवाद का प्रतीक है।
विज्ञापन

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कांवड़ यात्रा से बहुसंख्यक वर्ग की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर जो घटनाएं हो रही हैं, वह किसी सुनियोजित साजिश का हिस्सा हो सकती हैं। संभव है कि इसके पीछे सपा की मानसिकता काम कर रही हो। पुलिस इसकी जांच कर रही है। इस बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। प्रदेश में कानून का राज है। अराजकता की इजाजत किसी को नहीं है, दोषियों पर कार्रवाई जरूर होगी।
विज्ञापन

संगठन चुनाव के बारे में चौधरी ने बताया कि 98 में से 70 जिलों में जिलाध्यक्ष घोषित किए जा चुके हैं। बाकी जिलों में भी जल्द प्रक्रिया पूरी होगी। प्रदेश संगठन चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार चुनाव जल्द ही कराए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक के गीत पर जताई नाराजगी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को जब शिक्षक रजनीश गंगवार की लिखे गीत- कांवड़ लेकर मत जाना तुम, ज्ञान का दीप जलाना... के बारे में बताया गया तो उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि हमें किसी भी धर्म की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहिए। हमारी सरकार सभी धर्मों का सम्मान करती है। कुछ लोग जानबूझकर एक विशेष संप्रदाय को लक्ष्य करके विवाद खड़ा करते हैं, इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed