{"_id":"681bce3151ec458b9402f300","slug":"ajay-of-ivri-won-the-800-meter-race-bareilly-news-c-4-lko1064-635135-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 800 मीटर दौड़ में आईवीआरआई के अजय ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 800 मीटर दौड़ में आईवीआरआई के अजय ने मारी बाजी
विज्ञापन
बरेली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की ओर से भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, (आईवीआरआई) इज्जतनगर में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय खेल टूर्नामेंट में बुधवार को पांच किमी साइकिल दौड़, भाला फेंक, 100मी. दौड़, 800 मी. हीट्स, हाई जंप, 4×100 मीटर रिले, बास्केटबॉल, बैडमिंटन आदि खेलों में मैच खेले गए। 800 मीटर दौड़ में आईवीआरआई, इज्जतनगर के अजय पटेल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
पुरुष वर्ग 100 मीटर दौड़ में सीआरआरआई, कटक के संदीप पटवारी पहले, एनआईएसए, रांची के दिनकर कुमार दूसरे, एमजीआईएफआरआई के विष्णु काजी तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में भी संदीप पटवारी अव्वल रहे। आईवीआरआई, इज्जतनगर के सचिन पाल द्वितीय और एनआईएसए, रांची के दिनकर कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में आईवीआरआई, इज्जतनगर के अजय पटेल को प्रथम, सीआईएफआरआई के शुभम कुमार को द्वितीय और आईवीआरआई, इज्जतनगर के शनि मौर्य को तृतीय स्थान मिला। 1500 मीटर दौड़ में सीआरआईजेएफ के रितेश कुमार पहले, आईवीआरआई, इज्जतनगर के नैमिष कुमार मिश्रा दूसरे, सीआईएफआरआई के शुभम कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
पांच किमी साइकिल दौड़ में आईवीआरआई, इज्जतनगर के महेश कुमार सिंह प्रथम, सीआरआईजेएएफ के लक्ष्मण प्रधान द्वितीय और आईवीआरआई, इज्जतनगर के जाबिर खान तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
महिलाओं ने भी दिखाया दम
100 मीटर दौड़ में सीआईएआरआई की असमा बीबी ने बाजी मारी। एमजीआईएफआरआई की गीता ने द्वितीय स्थान और सीआईएफआरआई की दीपा सुधीशन ने तृतीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में सीआरआईजेएएफ की शर्मिला सरकार को पहला, सीआईएआरआई की असमा बीबी को दूसरा और एमजीआईएफआरआई की गीता को तीसरा स्थान मिला। भाला फेंक में सीआरआरआई, कटक की सरस्वती भोई पहले, आईवीआरआई, इज्जतनगर की रिंकी पटेल दूसरे, एनईएच, बारापानी की लिसा माकरी तीसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक में डीसीएफआर की विरगिनिया थाबाह प्रथम, सीआईएआरआई की सईदा बीबी द्वितीय और सीआरआरआई, कटक की सरस्वती भोई तृतीय स्थान पर रहीं। संवाद