फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   'Ajanubahu' wanders amidst the fear of touch and memories of COVID.

Bareilly News: स्पर्श के डर और कोविड की यादों में घूमता है अजानुबाहु

Mon, 20 Jul 2026 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 20 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
'Ajanubahu' wanders amidst the fear of touch and memories of COVID.
बरेली। दूर से देखने पर कार्ल सेगन को यह धरती ब्रह्मांड में धुंधले नीले बिंदु सी नजर आई थी। दया दृष्टि चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष और रंग विनायक रंगमंडल के मुख्य संरक्षक डाॅ. ब्रजेश्वर सिंह का नाटक ‘पेल ब्लू डॉट’ इसका ठीक उल्टा करता है। एक पुरानी याद, अंगुलियों से फिसलता रिश्ता, गुजरे हुए कल का डरावना सच, कुछ कविताएं, एक अधूरा गीत इस नाटक में ब्रह्मांड जितना बड़ा लगता है।
विज्ञापन

रविवार को विंडरमेयर थिएटर में मंचित इस नाटक का कथानक स्पर्श के डर से जूझते अजानुबाहु की कहानी और कोविड के जाल में फंसी दुनिया के इर्द-गिर्द घूमता है। नाटक कोविड के भयावह दौर से शुरू होता है, मगर अजानुबाहु के अतीत से हर पल जुड़ा रहता है। कोविड के कारण सारे लोग छूने से डरते हैं, मगर अजानुबाहु तो न जाने कब से स्पर्श से सहमा रहा है। अजानुबाहु के अपने एक-एक करके कोविड का शिकार हो रहे हैं और वह पागल होता जा रहा है। आखिर में एक ऐसा किरदार अजानुबाहु को बचाने आता है, जिसके आने की कोई उम्मीद नहीं थी। मगर अब बहुत देर हो चुकी है। अगर कुछ बचा है तो सिर्फ यादें, कविताएं और दिल को हिलाकर रख देने वाली खामोशी। भरी-पूरी दुनिया महज़ ‘पेल ब्लू डॉट’ बनकर रह जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed