फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   airport

बेंगलुरु के लिए अब सप्ताह में सिर्फ पांच दिन उड़ान

Wed, 16 Mar 2022 10:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
airport
बरेली। बेंगलुरु के लिए शुरू हुई सप्ताह के सातों दिन उड़ान की उम्मीद धुंधली पड़ गई है। पिछले महीने हुए सर्वे में बेंगलुरु के लिए नियमित एयर ट्रैफिक कम पाए जाने की रिपोर्ट पर उड़ान के दिन कम करने का निर्णय लिया गया है। अब सातों दिन के बजाय सप्ताह में सिर्फ पांच दिन ही बरेली से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट मिलेगी।
विज्ञापन

इंडिगो एयरलाइन प्रतिनिधि के मुताबिक जनवरी की शुरुआत में कोरोना और कड़ाके की ठंड के चलते मुंबई और बेंगलुरु के लिए एयर ट्रैफिक खासा प्रभावित हुआ था। बावजूद इसके इंडिगो एयरलाइन ने करीब 20 दिन तक नियमित फ्लाइट जारी रखी। इसके बाद भी ट्रैफिक पटरी पर न लौटने से दोनों महानगरों के लिए सप्ताह में दो-दो दिन कम कर दिए गए।
विज्ञापन

जनवरी के आखिर में चुनावी रैली के लिए पीएम, गृहमंत्री, सीएम आदि के दौरों से भी फ्लाइट प्रभावित हुई। एयरबेस का रनवे, एप्रेन उपलब्ध न होने से करीब सप्ताह भर फ्लाइट निरस्त होती रहीं। 15 फरवरी से मुुंबई के लिए एयर ट्रैफिक बढ़ना शुरू हुआ लेकिन बेंगलूरू के लिए उड़ान कम ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेंगलुरु और मुंबई के लिए कुछ दिनों तक सप्ताह के पांच-पांच दिन उड़ान होती रही पर एयर ट्रैफिक फिर भी नहीं सुधरा। इसे देखते हुए एयरलाइन की ओर से सर्वे कराया गया। एयरलाइन के मुताबिक सर्वे में शामिल ज्यादातर लोगों ने मुंबई के लिए नियमित फ्लाइट होने पर सहमति जताई जबकि बेंगलुरु की उड़ान को लेेकर ज्यादा उत्साहित नहीं दिखे। इसी वजह से शेड्यूल बदल दिया गया है।
बेंगलुरु के लिए ज्यादातर स्टूडेंट करते हैं सफर
सर्वे रिपोर्ट में मुंबई जाने वालों की सूची में स्टूडेंट, कारोबारी, पर्यटन प्रेमी, नवविवाहित, कंपनी कर्मचारी समेत प्रत्येक वर्ग के लोग शामिल हैं, जबकि बेंगलुरु की उड़ान में 60 फीसदी आईटी और प्रोफेशनल कोर्स के स्टूडेंट, उनके अभिभावक, परिजन ही शामिल मिले। जो नियमित फ्लाइट से आवागमन नहीं करते। शेष 40 फीसदी में कुछ पर्यटन, कारोबारी और नवविवाहित शामिल हैं। बता दें कि बेंगलुरु के सप्ताह में कम हुए दो दिन के अलावा शेष पांच दिन सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, रविवार के लिए बुकिंग हो रही है। जबकि मुंबई से बरेली के लिए एक अप्रैल से सातों दिन उड़ान होगी।

एक अप्रैल से यह होगा उड़ान का नया शेड्यूल
कंपनी प्रतिनिधि साकेत के मुताबिक एक अप्रैल से समर शेड्यूल प्रभावी हो जाएगा। बेंगलुरु से बरेली के लिए एक अप्रैल से सुबह 9.55 बजे एयरबस उड़ान भरेगी। जो दोपहर 12.50 बजे बरेली पहुंचेगी। दोपहर दो बजे बरेली से उड़ान भरकर शाम 5.10 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। वहीं, मुंबई से बरेली के लिए दोपहर 12 बजे उड़ान भरकर एयरबस दोपहर 2.30 बजे बरेली पहुंचेगी। दोपहर 3.30 बजे बरेली से उड़ान भरकर शाम 5.45 बजे मुंबई पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed