फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Air travel to five cities including Lucknow to Ghaziabad, bareilly started in April

अप्रैल में लखनऊ से गाजियाबाद, बरेली समेत पांच शहरों की हवाई यात्रा शुरू

Sat, 15 Feb 2020 03:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 15 Feb 2020 03:06 AM IST
विज्ञापन
Air travel to five cities including Lucknow to Ghaziabad, bareilly started in April
Flight - फोटो : पेक्सेल्स

लखनऊ से प्रयागराज, वाराणसी, बरेली, हिंडन और आजमगढ़ की हवाई यात्रा का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। नागरिक उड्डयन विभाग ने अप्रैल में राजधानी से प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों से हवाई यात्रा शुरू करने की तैयारी की है।

विज्ञापन


लखनऊ से प्रदेश के प्रमुख शहरों के लिए अभी नियमित हवाई सेवा संचालित नहीं है जबकि बरेली, हिंडन, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, गोरखपुर, आजमगढ़ और मुरादाबाद के लिए फ्लाइट की मांग की जा रही थी। 
विज्ञापन


विभाग ने लखनऊ से बरेली, हिंडन, प्रयागराज, वाराणसी और आजमगढ़ हवाई सेवा शुरू करने के लिए टर्बो एविएशन से अनुबंध किया है। टर्बो एविएशन ने हालही में हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड से दो छोटे हवाई जहाज खरीद के लिए एमओयू किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च के अंत तक एचएएल से दो जहाज टर्बो एविएशन को मिलने की उम्मीद है। एविएशन के पायलट की ट्रेनिंग भी शुरू हो गई है। राजधानी से पांच शहरों की हवाई सेवा शुरू होने के बाद अधिकतम एक घंटे में इन पांच शहरों का सफर तय हो सकेगा। 


विभाग के निदेशक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अप्रैल से लखनऊ से प्रतिदिन पांच शहरों के लिए फ्लाइट शुरू होगी। इसके बाद दूसरे चरण में आगरा, गोरखपुर और मुरादाबाद के लिए फ्लाइट शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed