फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Air travel becomes three times more expensive before Holi, fare from Mumbai to Bareilly is Rs 15 thousand

Bareilly News: होली से पहले तीन गुना महंगा हुआ हवाई सफर, मुंबई से बरेली का किराया 15 हजार

Sun, 02 Mar 2025 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Air travel becomes three times more expensive before Holi, fare from Mumbai to Bareilly is Rs 15 thousand
बरेली। होली पर मुंबई और बंगलूरू से फ्लाइट से घर लौटने वालों को जेब ढ़ीली करनी पड़ रही है। सामान्य दिनों के सापेक्ष इन दिनों विमान का किराया दो से तीन गुना महंगा हो गया है। फ्लैक्सी फेयर के तहत अभी इसमें और बढ़ोतरी के आसार हैं।
विज्ञापन

बरेली के काफी लोग मुंबई और बंगलूरू में रहते हैं। इसमें विद्यार्थी, कारोबारी, व्यापारी और नौकरी पेशा शामिल हैं। होली हर कोई अपने परिवार के साथ मनाना चाहता है। मुंबई से बरेली के लिए सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, रविवार को और बंगलूरू से मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को सीधी फ्लाइट है। जबकि शेष दिन दोनों महानगरों से कनेक्टिंग फ्लाइट है। इंडिगो एयरलाइंस के प्रतिनिधि साकेत अग्रवाल ने बताया कि होली पर कनेक्टिंग और सीधी फ्लाइट की बुकिंग करने पर किराए में मामूली अंतर ही है।
विज्ञापन


85 फीसदी सीटों की एडवांस बुकिंग
मुंबई और बंगलूरू से आने वाली फ्लाइट की 85 फीसदी सीटें एडवांस बुक हो चुकी हैं। ई-टिकट बुकिंग वेबसाइट पर मुंबई से बरेली का किराया 03 से 13 मार्च तक सामान्य दिनों से दो से तीन गुना यानी 15 हजार रुपये तक हो गया है। बंगलूरू से बरेली का किराया इन्हीं तिथि में अधिकतम 18 हजार तक है। सामान्य दिनों में बरेली से मुंबई आवाजाही के लिए करीब 55 सौ, बंगलूरू का 62 सौ रुपये किराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई-बंगलूरू का आगामी दस दिनों में किराया
तिथि बंगलूरू से बरेली मुंबई से बरेली
02 मार्च 12,488 8,636
03 मार्च 18,112 11,891
04 मार्च 12,120 14,464
05 मार्च 12,639 11,891
06 मार्च 9,295 11,839
07 मार्च 13,497 10,001
08 मार्च 12,120 14,674
09 मार्च 11,840 13,151
10 मार्च 11,840 10,841
11 मार्च 11,385 15,308
नोट : ई-बुकिंग वेबसाइट के किराए में फेरबदल हो सकता है।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed