फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Air show begins today; the sky will reverberate with the roar of Dhruv helicopters.

Bareilly News: एयर शो आज से, ध्रुव हेलिकॉप्टरों की गड़गड़ाहट से गूंजेगा आसमान

Tue, 13 Oct 2026 03:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
Air show begins today; the sky will reverberate with the roar of Dhruv helicopters.
बरेली। भारतीय वायुसेना की हेलिकॉप्टर एरोबैटिक डिस्प्ले टीम ‘सारंग’ आठ साल बाद बरेली में फिर अपने हुनर का प्रदर्शन करेगी। 13 से 17 अक्तूबर तक प्रस्तावित कार्यक्रम में पांच स्वदेशी एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव हवा में कलाबाजियां खाते नजर आएंगे। इसमें सैन्य विमानों की क्षमता और तकनीक का प्रदर्शन होगा। इससे पहले वर्ष 2018 में बरेली में एयर शो आयोजित हुआ था।
विज्ञापन

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी शांतनु के मुताबिक, सारंग टीम स्वदेशी एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव से उड़ान भरती है। पायलट बेहद कम ऊंचाई पर उड़ान भरते हुए तालमेल, सटीकता और अनुशासन का प्रदर्शन करते हैं। इन करतबों के लिए पायलटों को अभ्यास के साथ उच्च स्तरीय कौशल और समन्वय की जरूरत होती है।
विज्ञापन

एयरफोर्स स्टेशन परिसर में प्रदर्शन विद्यार्थियों, युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। इससे उन्हें विमानन, विज्ञान, स्वदेशी रक्षा तकनीक को समझने का मौका मिलेगा। सैन्य सेवा में कॅरिअर बनाने के इच्छुक युवाओं को प्रेरणा भी मिलेगी। शांतनु ने बताया कि वर्ष 2003 में स्थापित सारंग टीम ने देश-विदेश में कई एयर शो में भारतीय वायुसेना का प्रतिनिधित्व किया है। टीम का नाम संस्कृत के शब्द ‘सारंग’ पर आधारित है, जिसका अर्थ मोर होता है। रंगीन हेलिकॉप्टरों और सधे हुए हवाई करतबों की वजह से टीम की अलग पहचान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed