फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Air Force jawan commits suicide by shooting himself at Trishul Air Force Station

UP: एयरफोर्स जवान ने गोली मारकर की खुदकुशी, दफ्तर में ही खून से लथपथ मिला शव; CCTV फुटेज की होगी जांच

Fri, 14 Nov 2025 08:59 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 14 Nov 2025 08:59 PM IST
सार

त्रिशूल एयरफोर्स स्टेशन में 25 वर्षीय वायु सैनिक शुभम कुमार ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ड्यूटी खत्म होने के आधे घंटे बाद ऑफिस में खून से लथपथ शव मिला। 

विज्ञापन
Air Force jawan commits suicide by shooting himself at Trishul Air Force Station
एयरफोर्स के जवान ने किया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के त्रिशूल एयरफोर्स स्टेशन में शुक्रवार सुबह एक वायु सैनिक ने अपनी सर्विस पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह ऑफिस में ही खून से लथपथ शव मिला। पोस्टमॉर्टम के बाद भाई शव को साथ ले गए। आत्महत्या की वजह को लेकर इज्जतनगर थाना पुलिस भी जांच कर रही है।

विज्ञापन


इज्जत नगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि पंजाब के लुधियाना जिले के अकलगढ़ निवासी 25 वर्षीय शुभम कुमार वायु सेना स्टेशन में तैनात थे। शुभम कुमार बृहस्पतिवार शाम 7:30 बजे से शुक्रवार सुबह सात बजे तक ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी समाप्त होने के बाद सुबह आठ बजे उनका शव उनके दफ्तर में ही मिला। उनके माथे पर गोली लगने का निशान था और पास ही सर्विस पिस्टल पड़ी थी।
विज्ञापन


स्टाफ की सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से टीम ने पिस्टल और शुभम का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, पर प्राथमिक तौर पर मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। फिलहाल, कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। एयरफोर्स अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने शव सील किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस टीम ने एयरफोर्स अधिकारियों से परिसर में लगे सीसी कैमरों की फुटेज भी मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधे घंटे तक किसी से फोन कॉल पर की बात
घटना की जानकारी पर शुभम के भाई विपिन कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने किसी पर सीधे आरोप नहीं लगाया, लेकिन किसी गहरी साजिश की आशंका जताई। कहा कि सुबह चार बजे शुभम के पास किसी ने कॉल की थी। करीब आधा घंटा तक दोनों की बात भी हुई। 

उन्हें लगता है कि इस बातचीत से परेशान होकर शुभम ने आत्महत्या की है। विपिन ने घटना की टाइमिंग पर भी संदेह जताया। उनका कहना था कि करीब दो घंटे बाद पुलिस व परिवार को सूचना दी गई। वह पुलिस से अनुरोध करेंगे कि उनके भाई की मौत के जिम्मेदार को भी मौत की ही सजा मिले।

बरेली में ही तैनात हैं भाई, बहन की शादी की थी तैयारी
विपिन ने बताया कि वह सेना में हवलदार पद पर तैनात हैं। हाल ही में उनकी पोस्टिंग पश्चिमी बंगाल से बरेली में हुई है। बृहस्पतिवार को ही दोनों भाइयों की व्हाट्सएप पर बात हुई थी। सप्ताह के अंत में दोनों ने मिलने का प्लान बनाया था। विपिन ने बताया कि शुभम उस वक्त खुश था कि दोनों भाइयों की तैनाती एक ही शहर में हो गई थी।

पांच साल की नौकरी, अविवाहित थे शुभम
विपिन ने बताया कि शुभम की एयरफोर्स में भर्ती वर्ष 2020 में हुई थी। शुभम की पहली तैनाती गुजरात के बड़ोदरा में हुई और दूसरी बरेली में रही। वर्ष 2024 से वह एयरफोर्स स्टेशन बरेली में तैनात हुए थे। शुभम अविवाहित थे। फरवरी में उनकी बड़ी बहन की शादी होनी है। विपिन ने बताया कि बहन की शादी की तैयारी के लिए वह लोग जनवरी से ही छुट्टी लेकर जाने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed