{"_id":"5760626b4f1c1beb7111ba14","slug":"agreement-from-nine-institutions-including-bareilly-club","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली क्लब सहित नौ संस्थाओं से करार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली क्लब सहित नौ संस्थाओं से करार
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Wed, 15 Jun 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमिश्नर प्रमांशु कुमार की अध्यक्षता में ढाई घंटे तक चली बैठक में स्मार्ट सिटी मिशन के लिए बरेली क्लब सहित नौ संस्थाओं ने करार कर दिया। जिले के आठ और विभागों से करार के लिए दो दिन का समय दिया गया है। इसके लिए नगर निगम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्मार्ट सिटी के साथ इस प्रस्ताव को तैयार करने में नगर निगम को एक महीने से अधिक समय लगा था।
कमिश्नरी में आयोजित स्मार्ट सिटी की वर्कशाप में नगर निगम की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव को पेश किया गया। जिस पर सभी ने सहमति व्यक्त की। नगर आयुक्त तथा अन्य अधिकारियों ने बताया कि शहर के विकास के लिए 500 करोड़ रुपये पीपीपी मॉडल पर प्राइवेट संस्थाओं से लिए जाएंगे। इसकी एवज में संस्थाओं को मॉल तथा अन्य से आय के संसाधन विकसित करने के लिए जमीन तथा अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी। 100 करोड़ रुपये नगर निगम, बीडीए, डूडा तथा अन्य सरकारी संस्थाएं विकास के लिए संयुक्त रूप से खर्च करेंगी। एक हजार करोड़ रुपये राज्य और केंद्र सरकार कई चरणों में स्मार्ट सिटी के लिए अपनी शर्तों के तहत शहर के विकास के लिए प्रदान करेंगी।
बैठक में डाीएम गौरव दयाल, बीडीए वीसी शशांक विक्रम, चिकित्सा, ट्रैफि क, वन विभाग, नेडा, डूडा, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, परिवहन, सीयूजीएल, प्राइवेट संस्थाओं में आईआईए, आईएमए, सीआरईडीएआई (क्रेडाई), बरेली क्लब आदि प्रतिनिधिगण उपस्थिति हुए।
विज्ञापन
चयनित एरिया
सिविल लाइंस, चौकी चौराहा से होते हुए अयूब खां, नावल्टी चौराहा। नावल्टी चौराहे से चौपुला चौराहा। कुतुबखाना, सिकलापुर, बरेली कॉलेज तथा आस-पास का क्षेत्र।
ये है प्रस्ताव
पॉवर सर्प्लाई, पार्किंग, वॉटर सप्लाई, शॉपिंग कांप्लेक्स, ईडब्लूएस क्वार्टर, ट्रैफिक, सीसीटीवी, सर्विलांस, वाई - फ ाई आदि।
1600 करोड़ का है प्रोजेक्ट
1600 करोड़ से रेट्रोफिटिंग का वित्तीय प्लान तैयार किया गया है। जिसको हासिल करने के विभिन्न माध्यमों से स्मार्ट सिटी प्रपोजल तैयार किया गया है।
‘स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट के लिए 18 विभाग और संस्थाओं के बीच आर्थिक तथा अन्य सभी तरह की मदद के लिए करार होना है। इनमें से नौ ने करार कर दिया है, शेष नौ संस्थाओं की ओर से दो दिन में करार हो जाएगा।’
शीलधर यादव, नगर आयुक्त