{"_id":"631b8679bdea9f40071dda66","slug":"agra-fort-did-not-become-regular-even-after-writing-this-much-bareilly-news-bly497071438","type":"story","status":"publish","title_hn":"इतना लिखने के बाद भी नियमित नहीं हुई आगरा फोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इतना लिखने के बाद भी नियमित नहीं हुई आगरा फोर्ट
विज्ञापन
यांत्रिक कारखाना, इज्जतनगर के सभाकक्ष में बैठक को संबोधित करते सांसद संतोष गंगवार।
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक के साथ हुई बैठक में सांसद संतोष गंगवार ने जताया अफसोस
कुदेशिया अंडरपास की नई सड़क उखड़ जाने की भी शिकायत की
बैठक में तीन ही सांसद पहुंचे, बाकी ने अपने प्रतिनिधियों को भेजा
बरेली। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष गंगवार ने शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक के साथ हुई बैठक में इस बात दुख जताया कि कई पत्र लिखने के बाद भी बरेली के लिए बेहद महत्वपूर्ण आगरा फोर्ट ट्रेन को नियमित रूप से नहीं चलाया जा रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कछला स्टेशन के विस्तारीकरण और बितरोई समपार पर अंडरपास या ओवरब्रिज के निर्माण की मांग की।
रेलवे महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र की यांत्रिक कारखाना इज्जतनगर के सभाकक्ष में हुई बैठक में रेल सुविधाओं पर मंथन के लिए सिर्फ दो लोकसभा और एक राज्यसभा सांसद ही पहुंचे। अन्य सांसदों की ओर से उनके प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया। सांसद संतोष गंगवार ने समपार संख्या 244 (हार्टमैन) और समपार संख्या 248 पर जाम की समस्या को गंभीरता लेने की मांग की। कहा, भोजीपुरा स्टेशन के एक तरफ आबादी और दूसरी तरफ सड़क है। लोग स्टेशन से सीधे सड़क आते हैं, इसका समाधान भी बेहद जरूरी है।
सांसद ने सभी अंडरपास में सफाई के साथ सीसीटीवी कैमरे और लाइट लगवाने की मांग की। कहा, कुदेशिया क्रासिंग पर नवनिर्मित अंडरपास की सड़क उखड़ने लगी है। कहा, गाड़ी संख्या 19061/1906 रामनगर-बांद्रा साप्ताहिक होने के कारण मुंबई जाने वाले यात्रियों को लाभ नहीं मिल रहा है। इसे दैनिक या सप्ताह में तीन दिन चलाया जाए। दिल्ली शताब्दी तरह काठगोदाम-नई दिल्ली वाया बरेली ट्रेन चलाई जाए।
विज्ञापन
बदायूं की सांसद संघमित्रा मौर्या ने बदायूं से दिल्ली और लखनऊ के लिए सीधी ट्रेन चलाने के साथ बदायूं लोकसभा क्षेत्र के स्टेशनों का जीर्णोद्धार कराने की मांग की। कहा, यादपुर (बिसौली) में एक रेल फाटक था जो बंद कर दिया गया है। अब लोगों को 10 किमी दूर से गुजरना पड़ रहा है, इस समस्या का निदान होना चाहिए। बरेली-बदायूं मुख्य मार्ग पर मलगांव एवं बदायूं-दातागंज मुख्य मार्ग स्थित रेलवे फाटकों पर अंडरपास बनवाने की भी मांग की। बैठक के बाद पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि सांसदों और उनके प्रतिनिधियों की मांगों को गंभीरता से लिया गया है। अंडरपास में सीसीटीवी की उपयोगिता का आंकलन करने के बाद जरूरी कदम उठाया जाएगा। बाकी सुझावों पर भी रेल प्रशासन सार्थक कदम उठाएगा।
सांसदों के प्रतिनिधियों की मांगें
पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी के प्रतिनिधि कमलकांत ने पीलीभीत से मथुरा के लिए बांसुरी एक्सप्रेस नाम से सीधी ट्रेन शुरू करने, पीलीभीत-शाहजहांपुर रेल खंड से लखनऊ के लिए ट्रेन शुरू करने और पीलीभीत-शाहगढ़ रेल खंड पर तेजी से आमान परिवर्तन कराने की मांग की।
रामपुर के सांसद घनश्याम लोधी के प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह ने बिलासपुर रोड स्टेशन पर इज्जतनगर मंडल की ट्रेन संख्या 12091/12092 और 12039/12040 का ठहराव करने और रामपुर स्टेशन पर पर्यटकों की सुविधा के लिए डिस्प्ले बोर्ड लगाने की मांग की।
फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत के प्रतिनिधि अनूप मिश्र ने फतेहगढ़ में लोको शेड की जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग की। कहा, फर्रुखाबाद को बरेली से जोड़ने के साथ कानपुर सेंट्रल से अमृतसर जाने वाली ट्रेन को फर्रुखाबाद-कासगंज-बदायूं के रास्ते चलाया जाए।
मथुरा की सांसद हेमा मालिनी के प्रतिनिधि ने जनार्दन शर्मा ने मथुरा छावनी स्टेशन की रेलवे भूमि पर यात्री शेड बनवाने और मथुरा-वृंदावन रेल खंड का दोहरीकरण कराने का सुझाव दिया।
आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप के प्रतिनिधि रवि यादव ने महेशपुरा समपार पर ओवरब्रिज के निर्माण की मांग की। कहा, मढ़ीनाथ समपार पर बने फुट ओवरब्रिज से समस्या का निदान नहीं हुआ लिहाजा अंडरपास बनाया जाए। बदायूं से बरेली होते हुए लखनऊ और दिल्ली के लिए ट्रेन चलाई जाए।
मुरादाबाद के सांसद डॉ. एसटी हसन के प्रतिनिधि एम. हसन ने पीपलसाना स्टेशन पर कॉर्बेट पार्क लिंक एक्सप्रेस के ठहराव और कंप्यूटरीकृत आरक्षण काउंटर की मांग की। मुरादाबाद-काशीपुर रेल खंड पर बने सभी अंडरपास में पथ प्रकाश व्यवस्था की भी मांग की।
कानपुर के सांसद सत्यदेव पचौरी के प्रतिनिधि निधीष पांडेय ने कहा कि कानपुर क्षेत्र में प्रस्तावित एलिवेटेड रेल ट्रैक की डीपीआर शीघ्र तैयार कराई जाय ताकि उसका जल्द निर्माण किया जा सके।
अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा के प्रतिनिधि दीपचंद्र पाठक ने टनकपुर-दिल्ली के बीच चलने वाली पूर्णागिरि जन शताब्दी एक्सप्रेस की समय सारणी में सुधार कर यात्रा समय घटाने की मांग की। टनकपुर-देहरादून के बीच रात्रिकालीन ट्रेन सेवा उपलब्ध कराने और काठगोदाम-जम्मूतवी के बीच साप्ताहिक गाड़ी को दैनिक करने की मांग की। रामनगर-चैखुटिया रेल लाइन के शीघ्र निर्माण और खटीमा, नानकमत्ता, रुद्रपुर में नई रेल लाइन बिछाने की मांग की।
- शाहजहांपुर के सांसद अरुण कुमार सागर के प्रतिनिधि मनमोहन सिंह ने कहा रेलवे को अपनी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना चाहिए। उन्होंने शाहजहांपुर में पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशन पर पर्यटन मार्गदर्शन बोर्ड को प्रदर्शित करने की मांग की।