फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Agency owner cheated, Rs 2.25 lakh stolen

Bareilly News: एजेंसी मालिक के साथ की धोखाधड़ी, 2.25 लाख हड़पे

Fri, 24 Oct 2025 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Agency owner cheated, Rs 2.25 lakh stolen
बरेली। कोल्डड्रिंक एजेंसी के मालिक को ऑर्डर देकर 2.25 लाख रुपये हड़प लिए गए। आरोपियों ने 900 पेटी कोल्डड्रिंक का ऑर्डर दिया था और रकम देने के नाम पर अन्य व्यक्ति के खाते का चेक दे दिया। कैंट थाने की पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैंट थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि फतेहगंज पश्चिमी निवासी सुनील गुप्ता की ओर से दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक वह खाटू श्याम जी ट्रेडर्स एजेंसी पेय पदार्थ कैंपा के मालिक हैं। छह सितंबर को उन्हें एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि फरीदपुर कोतवाली के सामने उसकी दुकान है और मोहनपुर ठिरिया में गोदाम है।
विज्ञापन

आरोपी ने 900 पेटी कैंपा कोल्डड्रिंक का ऑर्डर देकर माल पहुंचाने पर पेमेंट देने के लिए कहा। वह उसी दिन शाम को 400 पेटी लेकर उसके गोदाम पहुंचे। उन्होंने फोन किया तो मौके पर प्रेमनगर त्रिवटीनाथ मंदिर के सामने रहने वाला गगन अरोरा पहुंचा। उसने माल उतरवाकर 500 पेटी और लाने पर एक साथ रकम देने की बात कही। इसके बाद 300 पेटी मोहनपुर ठिरिया और 200 पेटी फरीदपुर कोतवाली के सामने ऑर्डर भेजा गया। गगन ने पंजाब नेशनल बैंक का चेक दिया। पीड़ित ने जब चेक लगाया तो पता चला कि वह किसी अन्य व्यक्ति का है। इसके बाद गगन ने फोन बंद कर लिया। वह माल पहुंचने वाली जगह पर गए तो पता चला कि तीन लोग गिरोह बनाकर इसी तरह से लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने पीड़ित के 2.25 लाख रुपये हड़प लिए। एसएसपी के निर्देश पर कैंट थाने की पुलिस ने गगन और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed