फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After years, officers alerted, got estimates of roads made, now waiting for the budget

Bareilly News: वर्षों बाद चेते अफसर, सड़कों के एस्टीमेट बनवाए, अब बजट का इंतजार

Fri, 29 Sep 2023 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
After years, officers alerted, got estimates of roads made, now waiting for the budget
बरेली। गन्ना विभाग की 50 से अधिक सड़कें पांच वर्षों से भी अधिक समय से टूटी हुई हैं। लोक निर्माण विभाग और गन्ना विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त तौर पर सड़कों की मौजूदा हालत का निरीक्षण कर एस्टीमेट तैयार किया। अब पेराई सत्र शुरू होने में 45 दिन बचे हैं। अगर प्रस्तावों को तत्काल मंजूरी मिले तो भी सड़कें नहीं बन पाएंगी।
विज्ञापन

फिलहाल, शासन से बजट मिलने का इंतजार हो रहा है। निर्माण कार्यों के विशेषज्ञ सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता राजेंद्र आर्य ने बताया कि अगर तत्काल मंजूरी मिलती है तो भी सड़कें 45 दिन के भीतर बनकर तैयार नहीं हो सकती हैं क्योंकि टेंडर प्रक्रिया और वर्क ऑर्डर जारी होने में वक्त लगता है। उनका कहना है कि अगर पेराई सत्र को ध्यान में रखकर सड़कें ठीक कराई जानी थीं तो अब तक काम शुरू हो जाना चाहिए था।
विज्ञापन



1972 से अभी तक गन्ना विकास परिषद सड़कों का निर्माण कराता था। पहली बार लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदारी दी गई है, क्योंकि गन्ना विभाग के पास तकनीकी स्टाफ कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना किसान सड़को कों लेकर मांग उठाते हैं, इसीलिए गन्ना परिषद उन मार्गों को प्राथमिकता पर ठीक कराता है जिनसे चीनी मिलों को गन्ना जाता है। जो सड़कें खराब हैं, उन्हें अब लोक निर्माण विभाग बनाएगा। जल्दी सड़कों का निर्माण शुरू कराए जाने के लिए आग्रह किया गया है। - यशपाल सिंह, जिला गन्ना अधिकारी


संयुक्त रूप से सर्वे के बाद लोक निर्माण विभाग के मुख्यालय को कार्ययोजना बनाकर भेज दी गई है। अब बजट का आवंटन होने पर सड़कों का निर्माण कराएंगे। - नारायण सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed