फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After volleyball, Bareilly is now ready to host badminton.

Bareilly News: वॉलीबॉल के बाद अब बैडमिंटन की मेजबानी के लिए बरेली तैयार

Fri, 03 Jul 2026 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 03 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
After volleyball, Bareilly is now ready to host badminton.
बरेली। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) ने इस बार जिले पर एक बड़ा भरोसा जताते हुए राष्ट्रीय स्तर की अंडर-17 बैडमिंटन प्रतियोगिता की मेजबानी सौंपी है। 2024 और 2025 में बरेली ने राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल प्रतियोगिता का बेहद सफल और शानदार आयोजन किया था। दोनों ही बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का गवाह पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज का खेल मैदान बना था।
विज्ञापन

इसका आयोजन इस साल 15 दिसंबर के आसपास शुरू किया जा सकता है। मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद और उनकी पूरी टीम पूरे उत्साह के साथ तैयारियों में जुट गई है। इस प्रतियोगिता को लेकर एक बेहद खास योजना भी बनाई जा रही है। क्रीड़ा सचिव नईम अहमद के अनुसार, उनका पूरा प्रयास है कि जीआईसी में बन रहे आधुनिक इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य समय रहते पूरा कर लिया जाए। अगर प्रतियोगिता शुरू होने तक यह स्टेडियम पूरी तरह तैयार हो जाता है, तो खिलाड़ियों को इस नए इंडोर हॉल में खेलने का मौका मिलेगा। वहीं, किसी कारणवश अगर काम पूरा नहीं हो पाता है, तो विकल्प के तौर पर इसे स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कराया जाएगा। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 400 से अधिक बालक-बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने और व्यवस्थाओं को संभालने के लिए करीब 130 टीम कोच, मैनेजर और खेल अधिकारी भी बरेली पहुंचेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed