फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After three months, people of the city will be able to taste the food in the railway coach at the junction

Bareilly News: तीन माह बाद जंक्शन पर रेल कोच में भोजन का जायका ले सकेंगे शहर के लोग

Mon, 31 Mar 2025 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
After three months, people of the city will be able to taste the food in the railway coach at the junction
बरेली। शहर के लोग 90 दिन यानी तीन माह के बाद जंक्शन पर रेल कोच रेस्टोरेंट में भोजन का स्वाद ले सकेंगे। जंक्शन पर बुकिंग कार्यालय के सामने रेल कोच रेस्टोरेंट के लिए 184 वर्ग स्थान चिंहित कर ली गई है। कार्यदायी फर्म को रेलवे ने रेल कोच रेस्टोरेंट खोलने के लिए एक कोच भी उपलब्ध करा दिया है। फर्म को 90 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर दो साल पहले रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू हो गया था। इसके बाद उत्तर रेलवे ने भी इस दिशा में काम शुरू किया। दो बार निजी फर्मों के साथ करार भी हुआ, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ सकी। जंक्शन पर छह माह पहले नए सिरे से रेल कोच रेस्टोरेंट खोलने के लिए फिर से कवायद शुरू की गई। इस बार बदायूं के उझानी की फर्म से रेलवे का करार हो गया। पिछले दिनों फर्म ने सभी औपचारिकताओं को भी पूरा कर दिया। रेलवे ने फर्म के लिए बुकिंग कार्यालय के पास 184 वर्ग मीटर जगह और एक रेल कोच भी उपलब्ध करा दिया। सीएमआई इमरान चिश्ती ने बताया कि जंक्शन पर जुलाई से रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन


----------
24 घंटे खुला रहेगा रेल कोच रेस्टोरेंट
रेल कोच रेस्टोरेंट से रेलवे को हर माह एक लाख रुपये का राजस्व मिलेगा। रेल कोच रेस्टोरेंट 24 घंटे खुला रहेगा। अगर कोई व्यक्ति रेल कोच रेस्टोरेंट के लिए बर्थ-डे, किटी पार्टी या अन्य किसी आयोजन के लिए बुक कराना चाहता है तो यह सुविधा भी मिलेगी। रेल कोच रेस्टोरेंट में भोजन की गुणवत्ता बेहतर रहे इसके लिए रेलवे का स्वास्थ्य विभाग निगरानी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed