फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After the villagers' protest, reports of theft were filed in several houses

Bareilly News: ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद कई घरों में चोरी की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 12 Apr 2025 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
After the villagers' protest, reports of theft were filed in several houses
शाही। ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद क्षेत्र के चार घरों में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, एक पीड़ित से दरोगा ने किसी भी तरह की लिखित शिकायत लेने से मना कर दिया।
विज्ञापन

पांच दिन पूर्व दौली जवाहरलाल गांव में चोरों ने एक ही रात में चार घरों को निशाना बनाते हुए छह लाख रुपये के जेवर साफ कर दिया था। कई बार सूचना देने के बावजूद पुलिस के न पहुंचने पर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीओ अंजनी कुमार तिवारी ने गांव का दौरा करके पीड़ितों से बातचीत कर मामले में संज्ञान लिया।
सीओ ने मौके पर स्पष्टीकरण के लिए कहा तो वहां मौजूद दो दरोगा एक-दूसरे पर जिम्मेदारी लेने के लिए टालमटोल करते रहे। कोताही बरतने पर सीओ ने डांट लगाई तो चोरी के मामलों में पीड़ितों की तरफ से रिपोर्ट लिखी गई। पीड़ित श्याम बिहारी, बाबूराम कश्यप ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। तीसरे शिकायतकर्ता ने तहरीर देने की कोशिश की, लेकिन उनकी तहरीर नहीं ली गई। सीओ ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed