Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After the uproar, properties worth more than Rs 170 crore have been sealed so far.

Bareilly News: बवाल के बाद अब तक 170 करोड़ से अधिक की संपत्तियां सील

Sun, 05 Oct 2025 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
After the uproar, properties worth more than Rs 170 crore have been sealed so far.
- बीडीए, नगर निगम और प्रशासन कर रहे संयुक्त कार्रवाई, पांच करोड़ से अधिक की संपत्ति की जा चुकी है ध्वस्त
विज्ञापन

बरेली। बवाल के बाद प्रशासन एक्शन मोड में है। अब तक 170 करोड़ से अधिक की संपत्तियों को सील किया जा चुका है। वहीं पांच करोड़ रुपये लागत का जखीरा स्थित रजा पैलेस व बानखाना स्थित रजा चौक में लगभग 27 लाख के दो अवैध ई-चार्जिंग स्टेशन ध्वस्त किए हैं। आरोपियों और उनके करीबियों की संपत्तियों को चिह्नित किया जा रहा है। मानचित्र स्वीकृत नहीं होने या शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर नोटिस देकर ये संपत्तियां भी सील की जा सकती हैं।

26 सितंबर को हुए बवाल के बाद शासन से हरी झंडी मिलने पर प्रशासन, पुलिस, बीडीए और नगर निगम संयुक्त तौर पर कार्रवाई कर रहे हैं। आरोपियों और उनके मददगारों की संपत्तियों को सूचीबद्ध कर उनका रिकाॅर्ड खंगाला जा रहा है। इसमें कई बरातघर, होटल, दुकानें और आवासीय भवन मानचित्र की शर्तों के विपरीत पाए गए हैं। इनकी संख्या 150 से अधिक बताई जा रही है। हालांकि, अभी इनकी सूची को सार्वजनिक नहीं किया गया है। कार्रवाई के दौरान ही जिला प्रशासन इसकी जानकारी देगा। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि किसी भी हाल में ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि, बीडीए इसे अपनी रूटीन कार्रवाई बता रहा है, लेकिन कुछ आरोपियों पर कार्रवाई होने के चलते लोग इसे बवाल से जोड़कर देख रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन



इन संपत्तियों को बीडीए ने किया सीलफहम लाॅन 50 करोड़

स्काईलार्क होटल 40 करोड़
फ्लोरा गार्डन 60 करोड़
पहलवान साहब की मजार के पास 74 दुकानों की मार्केट 10 करोड़
नौमहला मस्जिद के पास की चार दुकानेंं दो करोड़
फरहत का मकान 5 करोड़
हमसफर बरातघर 2 करोड़
(यह अनुमानित बाजार मूल्य है)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed