{"_id":"69b1dfdd44107f94190fe2a8","slug":"after-the-fir-was-lodged-against-bms-notices-were-issued-to-35-group-operators-bareilly-news-c-4-bly1053-841344-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बीएमएस पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद 35 समूह संचालकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बीएमएस पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद 35 समूह संचालकों को नोटिस
विज्ञापन
नवाबगंज। ब्लाॅक में स्वयं सहायता समूह के खातों में 35.50 लाख रुपये की जगह 1.6 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने वाले आरोपी ब्लाक मिशन मैनेजर (बीएमएस) पर प्राथमिकी दर्ज होते ही प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। घटना के समय आरोपी कर्मचारी नवाबगंज ब्लॉक में तैनात था, मामला सामने आते ही उसे हटा दिया गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। इसको लेकर ब्लाॅक के 35 स्वयं सहायता समूह के संचालकों को वसूली के लिए नोटिस भेजा गया है।
विकास खंड कार्यालय में तैनात तत्कालीन ब्लाक मिशन मैनेजर अमित कुमार ने वर्ष 2021 व 2022 के दौरान नियमों की अनदेखी करते हुए 35 स्वयं सहायता समूहों के खातों में मद से अधिक धनराशि को ट्रांसफर कर दिया था। शासन से स्वीकृत सामुदायिक निवेश निधि की धनराशि 1.10 लाख रुपये प्रति समूह को आवंटन करना था, लेकिन ब्लाॅक मिशन मैनेजर की लापरवाही के चलते सरकारी राजस्व को 67.79 लाख रुपये अधिक खाते में डाल दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी देवयानी ने मामले की जांच कराते हुए बीडीओ महेशचंद्र शाक्य से आरोपी अमित कुमार के खिलाफ नवाबगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। अभी तक प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए 12 लाख रुपये की वसूली भी करा ली है। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। निरीक्षक अरुण श्रीवास्तव के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस ने आरोपी अमित कुमार की तलाश की। खंड विकास अधिकारी महेशचंद्र शाक्य ने बताया कि 35 स्वयं सहायता समूह के संचालकों को नोटिस भेजा गया है। धनराशि की वापसी को लेकर कार्रवाई तेज कर दी गई है। स्वयं सहायता समूह से हर हाल में पैसा वापस कराया जाएगा।
...............................
वर्जन ...
समूहों को गलत तरीके से 67 लाख रुपये अधिक ट्रांसफर करने के मामले में जांच में ब्लाक मिशन मैनेजर की लापरवाही पाई गई। इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। अभी तक समूहों से 12 लाख रुपये की वसूली हो चुकी है आगे भी प्रयास जारी है। - देवयानी, सीडीओ